नारी शक्ति वंदन अधिनियम को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, अब महिला आरक्षण बिल बना कानून
Women Reservation Bill 2023 : लोकसभा और राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल 2023 पारित होने के बाद अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सहमति मिल गई है. अब नारी शक्ति वंदन अधिनियम कानून बन गया है.
नई दिल्ली :
Women Reservation Bill 2023 : संसद के विशेष सत्र के दौरान लोकसभा (Lok Sabha) और राज्यसभा (Rajya Sabha) में महिला आरक्षण बिल 2023 पारित हो गया था. इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) के पास इस विधेयक को भेजा गया है. राष्ट्रपति ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को मंजूरी दे दी है. राष्ट्रपति की अनुमति के बाद भारत सरकार ने शुक्रवार को महिला आरक्षण विधेयक 2023 (Women Reservation Bill 2023) को लेकर एक गजट अधिसूचना जारी की है. अब ये बिल कानून बन गया है.
यह भी पढ़ें : भारत में अपने आप शामिल हो जाएगा PoK, जानें पाकिस्तान पर क्या बोले केंद्रीय मंत्री वीके सिंह
देश में लोकसभा, विधानसभाओं और नगर पंचायत समेत सभी चुनाव में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित रहेंगी. महिला आरक्षण बिल 2023 (Women Reservation Bill 2023) के कानून बनने के बाद चुनावों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी. संसद के स्पेशल सत्र के दौरान लोकसभा में वोटिंग के जरिये महिला आरक्षण बिल पास हुआ था. इस दौरान AIMIM के सिर्फ दो सांसदों ने इस विधेयक के विरोध में वोट डाला था.
Government of India issues a gazette notification for the Women's Reservation Bill after it received the assent of President Droupadi Murmu. pic.twitter.com/GvDI2lGF1C
— ANI (@ANI) September 29, 2023
यह भी पढ़ें : वन नेशन, वन इलेक्शन की कब सौंपी जाएंगी रिपोर्ट? जानें POCSO पर क्या बोले विधि आयोग के अध्यक्ष?
वहीं, राज्यसभा में किसी ने विरोध में वोट नहीं डाला था. राज्यसभा के सभी सदस्यों ने महिला आरक्षण विधेयक (Women Reservation Bill 2023) के पक्ष में मतदान किया था. इसके बाद राज्यसभा में भी सर्वसम्मति से नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास हो गया था. अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस विधेयक को अनुमति दे दी है. इसे लेकर केंद्र की मोदी सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है. अब महिला आरक्षण बिल या नारी शक्ति वंदन अधिनियम कानून बन गया है.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
May 2024 Masik Rashifal: आप सभी के लिए मई का महीना कैसा रहेगा? पढ़ें संपूर्ण मासिक राशिफल
-
Parshuram Jayanti 2024: कब है परशुराम जयंती, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा का सही तरीका
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर नहीं ला पा रहे सोना-चांदी तो लाएं ये चीजें, बेहद खुश होंगी मां लक्ष्मी
-
Astro Tips: क्या पुराने कपड़ों का पौछा बनाकर लगाने से दुर्भाग्य आता है?