कमला मिल हादसा: मुंबई पुलिस ने '1एबव' पब के मालिक सांघवी बंधु समेत तीन को किया गिरफ्तार
मुंबई के कमला मिल्स कंपाउंड अग्निकांड मामले में मुंबई पुलिस ने '1एबव' पब के दो मालिकों को गिरफ्तार कर लिया है।
नई दिल्ली:
मुंबई के कमला मिल्स कंपाउंड अग्निकांड मामले में मुंबई पुलिस ने '1एबव' पब के मालिकों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई पुलिस ने पब के मालिक जिगर सांघवी और कृपेश सांघवी को गिरफ्तार कर लिया है।
इस अग्निकांड में तीसरे आरोपी अभिजीत मंकड को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये भी अग्निकांड के बाद से ही फरार चल रहा था।
इससे पहले मंगलवार को कई होटलों और पबों के मालिक विशाल करिया को तीन मालिकों को पुलिस से बचाने और अपने घर में पनाह देने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
#KamalaMillsFire:Mumbai police arrests owners of ‘One above’restaurant Jigar Sanghavi and Kripesh Sanghavi
— ANI (@ANI) January 10, 2018
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त एस जयकुमार ने बताया कि इस घटना के बाद से फरार चल रहे सांघवी बंधुओं को यहां अंधेरी इलाके में गिरफ्तार किया गया।
गौरतलब है कि सांघवी बंधु और मनकर 29 दिसंबर की घटना के बाद से फरार चल रहे थे।
इस घटना में आग लगने की वजह से 14 लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस ने तीनों के बारे में सुराग बताने वाले के लिए एक लाख रुपये का ईनाम भी घोषित किया था।
यह भी पढ़ें : मुंबई पब हादसा: पब मालिकों को पनाह देने के आरोप में कारोबारी विशाल करिया गिरफ्तार
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
May 2024 Masik Rashifal: आप सभी के लिए मई का महीना कैसा रहेगा? पढ़ें संपूर्ण मासिक राशिफल
-
Parshuram Jayanti 2024: कब है परशुराम जयंती, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा का सही तरीका
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर नहीं ला पा रहे सोना-चांदी तो लाएं ये चीजें, बेहद खुश होंगी मां लक्ष्मी
-
Astro Tips: क्या पुराने कपड़ों का पौछा बनाकर लगाने से दुर्भाग्य आता है?