देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 58वीं पुण्यतिथि, पीएम मोदी- सोनिया गांधी ने दी श्रद्धांजलि
Jawaharlal Nehru 58th Death Anniversary: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पूर्व पीएम की पुण्यतिथी पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. सोनिया गांधी शुक्रवार सुबह पूर्व पीएम पंडित जवाहरलाल नेहरू की समाधि स्थल शांति वन पहुंची.
highlights
- सोनिया गांधी आज सुबह ही शांति वन पहुंची
- राहुल गांधी ने ट्वीट कर की अपनी भावनाएं व्यक्त
- नेहरू जी ने 27 मई 1964 को आखिरी सांस ली थी
नई दिल्ली:
Jawaharlal Nehru 58th Death Anniversary: आज देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 58 वीं पुण्यतिथि है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पूर्व पीएम की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. सोनिया गांधी शुक्रवार सुबह पूर्व पीएम पंडित जवाहरलाल नेहरू की समाधि स्थल शांति वन पहुंची, जहां उन्होंने समाधि पर पुष्प समर्पित कर श्रद्धांजलि दी. सोनिया गांधी यहां ऑल इंडिया कांग्रेस समिति के सदस्यों के साथ पहुंची. बता दें कांग्रेस ने पंडित नेहरू की 58वीं पुण्यतिथि पर स्मरण कार्यक्रम भी आयोजित किया.
इसके लिए पंडित नेहरू की याद में कांग्रेस पार्टी के ट्वीटर हैंडल पर ट्वीट भी किया गया. ट्वीट में कांग्रेस की ओर से लिखा गया कि पंडित नेहरू ने अपने जीवन के 3259 दिन जेल की यातनाएं सही. आधुनिक भारत के निर्माता नेहरू जी के योगदान को देश याद कर रहा है.
58 years since his passing, Pandit Jawaharlal Nehru's ideas, politics, and vision for our Nation are as relevant as they have ever been.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 27, 2022
May the values of this immortal son of India 🇮🇳 always guide our actions & conscience. pic.twitter.com/dtckbJEltZ
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस मौके पर ट्वीट कर अपनी भावनाएं व्यक्त की. उन्होंने लिखा कि 'उनके निधन के 58 साल बाद, हमारे देश के लिए पंडित जवाहरलाल नेहरू के विचार, राजनीति और दृष्टिकोण उतने ही प्रासंगिक हैं,जितने पहले थे.
Tributes to Pandit Jawaharlal Nehru Ji on his death anniversary.
— Narendra Modi (@narendramodi) May 27, 2022
वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने भी देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरू जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी. पंडित नेहरू आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री थे, उन्होंने प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए 27 मई 1964 को आखिरी सांस ली थी.
Don't Miss
वीडियो
-
USA का SM-3 इंटरसेप्टर कितना खतरनाक ? ईरानी बैलिस्टिक मिसाइक को किया था पहले हमले में राख
-
ईस्ट मेदिनीपुर में भिड़े BJP-TMC कार्यकर्ता, बीजेपी उम्मीदवार अभिजीत गंगोपाध्याय के नॉमिनेशन में बवाल
-
Election Superfast: लोकसभा चुनाव से जुड़ी हर खबर देखें वो भी फटाफट अंदाज में इलेक्शन सुपरफास्ट के इस बुलेटिन में
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Hinduism: हिंदू धर्म में क्या है मुस्लिमों का स्थान, सदियों पुराना है ये इतिहास
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी आज, इस शुभ मुहूर्त में करें पारण, जानें व्रत खोलने का सही तरीक
-
Varuthini Ekadashi 2024: शादी में आ रही है बाधा, तो वरुथिनी एकादशी के दिन जरूर दान करें ये चीज
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी पर अपनी राशि के अनुसार जपें मंत्र, धन वृद्धि के बनेंगे योग