जाकिर नाइक का पासपोर्ट रद्द, NIA करना चाहती है पूछताछ
विवादित इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक का पासपोर्ट रद्द कर दिया गया है। जाकिर नाइक का पासपोर्ट मुंबई के पासपोर्ट ऑफिस ने रद्द कर दिया है।
नई दिल्ली:
विवादित इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक का पासपोर्ट रद्द कर दिया गया है। जाकिर नाइक का पासपोर्ट मुंबई के पासपोर्ट ऑफिस ने रद्द कर दिया है। गृह मंत्रालय के निर्देश पर क्षेत्रीय पासपोर्ट ऑफिस ने ये कार्रवाई की है।
राष्ट्रीय जांच एजंसी (एनआइए) के सामने पेश नहीं होने के बाद पासपोर्ट ऑफिस ने यह कार्रवाई की है। बता दें कि जाकिर नाइक 1 जुलाई 2016 से देश से बाहर हैं। नाइक पर मनी लॉन्ड्रिंग और धर्म परिवर्तन के आरोप लगे हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को भी कई मामलों में उसकी तलाश है।
Regional passport office issued an order revoking the passport of Zakir Naik: NIA Sources
— ANI (@ANI_news) July 18, 2017
एनआइए कई मामलों में जाकिर नाइक से पूछताछ करना चाहती है। नाइक तब से लगातार देश के बाहर है। जाकिर नाइक और उसका एनजीओ इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन जांच एजेंसियों के रडार पर हैं।
इससे पहले जाकिर नाइक गिरफ्तारी से बचने के लिये सऊदी अरब की नागरिकता के लिये आवेदन किया था और ऐसी खबर आई थी कि उन्हें वहां की नागरिकता मिल गई थी।
द मिडल ईस्ट मॉनिटर की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब के सुल्तान सलमान ने नाइक को वहीं की नागरिकता दे दी थी, ताकि वो इंटरपोल की गिरफ्तारी से बच सकें।
नाइक के एनजीओ इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (आईआरएफ) को सरकार ने प्रतिबंधित कर दिया है। कोर्ट ने भी नाइक के एनजीओ पर प्रतिबंध के फैसले को सही ठहराते हुए बरकरार रखा था।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Vindu Dara Singh Birthday: मुस्लिम लड़की से शादी करके पछताए विंदू दारा सिंह, विवादों में रही पर्सनल लाइफ
-
Heeramandi: सपने में आकर डराते थे भंसाली, हीरामंडी के उस्ताद इंद्रेश मलिक ने क्यों कही ये बात
-
Sonali Bendre On South Cinema: बहुत मुश्किल है साउथ फिल्मों में काम करना, सोनाली बेंद्रे ने क्यों कही ये बात?
धर्म-कर्म
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
Aaj Ka Panchang 6 May 2024: क्या है 6 मई 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल
-
Love Rashifal 6 May 2024: इन राशियों का आज पार्टनर से हो सकता है झगड़ा, जानें अपनी राशि का हाल
-
Somwar Ke Upay: सोमवार के दिन करें ये चमत्कारी उपाय, शिव जी हो जाएंगे बेहद प्रसन्न!