VIDEO: दिल्ली के पंजाबी बाग फ्लाईओवर से होंडा सिटी कार गिरने से 2 लोगों की मौत, 5 घायल
खबर के मुताबिक, एक होंडा सिटी कार तेज गति के कारण संतुलन बिगड़ने से पंजाबी बाग फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए हैं।
नई दिल्ली:
दिल्ली के पंजाबी बाग फ्लाईओवर से एक कार के गिर जाने की खबर सामने आई है। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए है।
खबर के मुताबिक, एक होंडा सिटी कार तेज गति के कारण संतुलन बिगड़ने से पंजाबी बाग फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए हैं।
और पढ़ेंः हरियाणा: गुरुग्राम में चलती कार में युवती से किया गैंगरेप, बाद में सड़क पर फेंका
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान रजत और ऋतु के रूप में हुई है।
कार में कुल सात लोग सवार थे जिसमें दो लड़कियां भी शामिल थी। घायल लोगो को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। दो अन्य को महावीर अस्पताल ले जाया गया है। कार पूरी तरह से छतिग्रस्त हो चुकी है।
घटना स्थल पर पहुंची दिल्ली पुलिस घटना की जांच कर रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि दुर्घटना पश्चिमी दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके की है, जहां सुबह करीब नौ बजे एक तेज कार फ्लाईओवर से नीचे गिर गई।
कार में बैठे सभी यात्रियों की उम्र 18 से 20 वर्ष थी और वे पश्चिमी दिल्ली के नरेला में कोई परीक्षा देने जा रहे थे।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Weekly Horoscope 29th April to 5th May 2024: सभी 12 राशियों के लिए नया सप्ताह कैसा रहेगा? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
-
Varuthini Ekadashi 2024: शादी में आ रही है बाधा, तो वरुथिनी एकादशी के दिन जरूर दान करें ये चीज
-
Puja Time in Sanatan Dharma: सनातन धर्म के अनुसार ये है पूजा का सही समय, 99% लोग करते हैं गलत
-
Weekly Horoscope: इन राशियों के लिए शुभ नहीं है ये सप्ताह, एक साथ आ सकती हैं कई मुसीबतें