सरकार ने की पद्म पुरस्कार 2022 की घोषणा, सीडीएस जनरल बिपिन रावत को पद्म विभूषण
सीडीएस जनरल बिपिन रावत (मरणोपरांत), प्रभा अत्रे, राधेश्याम खेमका और कल्याण सिंह( मरणोपरांत) को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जायेगा.
नई दिल्ली:
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कार 2022 की घोषणा की है. पद्म विभूषण के लिए प्रभा अत्रे, सीडीएस जनरल बिपिन रावत (मरणोपरांत), राधेश्याम खेमका और कल्याण सिंह (मरणोपरांत) को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जायेगा. इसके साथ ही कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा. राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने वर्ष 2022 के लिए 4 पद्म विभूषण, 7 पद्म भूषण पुरस्कार और 107 पद्मश्री पुरस्कारों की घोषणा की है. इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर की जाती है. उल्लेखनीय है कि पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं. पद्म विभूषण असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए, पद्म भूषण उच्च क्रम की विशिष्ट सेवा के लिए और पद्मश्री किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किया जाता है.
Govt announces Padma Awards 2022
— ANI (@ANI) January 25, 2022
CDS Gen Bipin Rawat to get Padma Vibhushan (posthumous), Congress leader Ghulam Nabi Azad to be conferred with Padma Bhushan pic.twitter.com/Qafo6yiDy5
इस बार का पद्म पुरस्कार कई राजनेातओं को भी दिया गया है. जिसमें उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (मरणोपरांत) कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद जैसे नाम शामिल हैं. वहीं राधेश्याम खेमका (साहित्य एवं शिक्षा), सीडीएस जनरल बिपिन रावत (सिविल सेवा) और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (जन सेवा) को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान दिया गया है. इस बार पद्म विभूषण सम्मान पाने वाली प्रभा अत्रे (कला) एकमात्र जीवित सदस्य हैं.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Guru Gochar 2024: आज बृहस्पति देव बनाने जा रहे हैं कुबेर योग, रातोंरात अमीर बन जाएंगे इन 3 राशियों के लोग!
-
Nautapa 2024 Date: कब से शुरू हो रहा है नौतपा, इन नौ दिनों में क्यो पड़ती है भीष्ण गर्मी
-
Aaj Ka Panchang 1 May 2024: क्या है 1 मई 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Satyanarayan Vrat 2024: इस साल कब-कब है सत्यनारायण व्रत, तिथि और शुभ मुहूर्त कर लें नोट