logo-image

सपा में अलग दिखा रंग, अखिलेश-शिवपाल ने साथ नहीं मनाई होली

पार्टी अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सैफई में होली खेली लेकिन उनके चाचा शिवपाल यादव ने इटावा में होली मनाई।

Updated on: 13 Mar 2017, 10:19 PM

नई दिल्ली:

चुनाव के बाद समाजवादी पार्टी में कलह बढ़ सकती है। चाचा भतीजे ने अलग-अलग जगह पर होली मनाई। पार्टी अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सैफई में होली खेली लेकिन उनके चाचा शिवपाल यादव ने इटावा में होली मनाई।

विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद रंगों का पर्व होली अपने गृहनगर सैफई में मनाने के लिए कल शाम ही अखिलेश यादव सैफई पहुंच गए थे। फूलों की होली खेलने के लिए मशहूर समाजवादी परिवार आज कुछ बिखरा सा नजर आया।

जहां कार्यवाहक मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने समर्थकों के साथ होली खेली, वहीं दूसरी तरफ शिवपाल सिंह ने अपने बेटे आदित्य यादव और समर्थकों के साथ होली खेली।

ये भी पढ़ें: गोवा में बीजेपी सरकार बनने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची कांग्रेस, जल्द ही होगी सुनवाई

अखिलेश यादव के साथ मैनपुरी के सांसद तेज प्रताप सिंह यादव के अलावा उनके चचेरे भाई बदायूं के सांसद धर्मेंद्र यादव भी मौजूद थे।

संवाददाताओं से बात करते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अधिकांश सवाल टाल गए। परिवार में कलह को लेकर पूछे सवाल पर बोले उन्होंने कहा कि अब मैं ऐसी कोई बात नहीं कहूंगा जो आप लोगों के लिए कोई खबर बने।

ये भी पढ़ें: बीजेपी ने एन बीरेन सिंह को मणिपुर के अगले मुख्यमंत्री पद के लिये चुना, इबोबी सिंह मंगलवार को देंगे इस्तीफा

बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती के ईवीएम पर उठाए सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार को इसकी जांच कराना चाहिए।

चुनाव परिणाम पर उन्होंने कहा कि हम लोकतंत्र का सम्मान करते हैं, जो फैसला जनता ने लिया है हमें मंजूर है।