दलाई लामा जाएंगे अरुणाचल, चीन कर सकता है विरोध
दलाई लामा तवांग जाएंगे, जहां विश्वप्रसिद्ध बौद्ध विहार है.
नई दिल्ली:
बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा अरुणाचल के मुख्यमंत्री पेमा खंडू के आमंत्रण पर अगले साल की शुरुआत में अरुणाचल प्रदेश की यात्रा पर जाएंगे। दलाई लामा तवांग जाएंगे, जहां विश्वप्रसिद्ध बौद्ध विहार है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरुप ने दलाई लामा की यात्रा पर पूछे गए प्रश्न के जवाब में कहा कि वो भारत के मेहमान हैं और देश में कहीं भी घूमने के लिए स्वतंत्र हैं। यह यात्रा अगले वर्ष मार्च के दूसरे हफ्ते में होगी।
केंद्र सरकार ने कहा है कि इसमें कोई समस्या नहीं है। माना जा रहा है कि दलाई लामा की इस यात्रा से चीन को कोफ़्त हो सकती है। इससे पहले भी चीन इस तरह की यात्राओं का विरोध करता रहा है क्योंकि वह अरुणाचल को विवादित क्षेत्र मानता है।
पिछले हफ्ते अमेरिकी राजदूत रिचर्ड वर्मा की तवांग यात्रा पर चीन ने यह कहते हुआ कड़ा विरोध दर्ज किया था कि राजदूत 'विवादित क्षेत्र' क्यों आ रहे हैं। दलाई लामा इससे पहले 2009 में तवांग की यात्रा पर गए थे।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी