logo-image

मणिपुर से आज शुरू होगी कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा', राहुल गांधी, खरगे समेत शीर्ष नेता होंगे शामिल

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस आज से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत कर रही है. ये यात्रा पूर्वोत्तर के राज्य मणिपुर से शुरू होकर मुंबई तक जाएगी.

Updated on: 14 Jan 2024, 06:59 AM

highlights

  • आज से शुरू होगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा
  • मणिपुर से मुंबई तक का सफर करेंगे कांग्रेस नेता
  • 66 दिनों में 6713 किमी का सफर तक करेगी यात्रा

नई दिल्ली:

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज से शुरू हो रही है. ये यात्रा मणिपुर से शुरू होकर मुंबई तक जाएगी. जिसमें राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत पार्टी के तमाम शीर्ष नेता शामिल होंगे. 6700 किलोमीटर तक चलने वाली ये यात्रा देश के 15 राज्यों से होकर गुजरेगी. कांग्रेस की इस यात्रा का मकसद लोगों का ध्यान बरोजगारी, महंगाई और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों पर केंद्रित कराना है.

ये भी पढ़ें: Weather Updates: दिल्ली में ठिठुरन बढ़ी, 3°C तक गिरा पारा, रेड अलर्ट जारी

कांग्रेस की भारत  जोड़ो न्याय यात्रा का नेतृत्व राहुल गांधी करेंगे. मणिपुर के थौबल जिले के खोंगजोम से शुरू होकर ये यात्रा 20 मार्च को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में जाकर समाप्त होगी. यात्रा के लिए इंफाल में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. इस यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी जगह-जगह रुककर स्थानीय लोगों के साथ बातचीत भी करेंगे. साथ ही कई स्थानों पर जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे. यात्रा की समाप्त के दिन राहुल गांधी प्रेंस कांफ्रेंस कर मीडिया के सवालों का जवाब देंगे.

बता दें कि इससे पहले राहुल गांधी ने 2022 में तमिलनाडु से लेकर जम्मू-कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा की थी. इसीलिए भारत जोड़ो न्याय यात्रा का इसका दूसरा वर्जन माना जा रहा है. इस यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता 15 राज्यों की 100 लोकसभा सीटों वाले इलाकों से गुजरेंगे. मणिपुर सरकार ने कांग्रेस को सीमित संख्या में लोगों के साथ पैलेस मैदान से यात्रा निकालने की मंजूरी दी है.

ये भी पढ़ें: चीन से लौटते ही मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू के बदले तेवर, कहा- हमें धमकाने का लाइसेंस किसी को नहीं

इंफाल से यात्रा की नहीं मिली मंजूरी

इससे पहले कांग्रेस इंफाल से इस यात्रा को शुरू करने वाली थी लेकिन सरकार की ओर से मंजूरी न मिलने की वजह से यात्रा का आगाज खोंगजोम से होगा. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत पार्टी के शीर्ष नेता थौबल में मौजूद रहेंगे. पार्टी महासचिव जयराम रमेश के मुताबिक, राहुल गांधी रविवार को 11 बजे इंफाल पहुंचेंगे. इसके बाद वह सबसे पहले खोंगजोम युद्ध स्मारक जाएंगे. जो मणिपुर के लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए काफी महत्वपूर्ण है.

राहुल गांधी अलग-अलग संस्थाओं से करेंगे मुलाकात

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने बताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी अलग-अलग नागरिक संस्थाओं मुलाकात करेंगे और जनसभाओं को संबोधित करेंगे. इस दौरान राहुल गांधी जनता को कांग्रेस पार्टी के मन में क्या है इस बारे में जानकारी देंगे. उन्होंने कहा कि ये एक राजनीतिक दल की यात्रा है. यह वैचारिक यात्रा है, चुनावी यात्रा नहीं है. हम सबसे बड़े लोकतंत्र हैं, यह कहते जरूर हैं लेकिन हकीकत है कि आज लोकतंत्र कम और एकतंत्र ज्यादा है. कांग्रेस का मानना है कि इस यात्रा के जरिए काफी परिवर्तन आएगा. कांग्रेस का आरोप है कि उसे सरकार ने संसद में लोगों के मुद्दे और आवाज उठाने का मौका नहीं दिया इसलिए वह भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकल रही है.

ये भी पढ़ें: ...तो इसलिए नहीं बन सके नीतीश INDIA के संयोजक? ममता ने 2023 में ही सुना दिया था फरमान

66 दिनों में पूरी होगा भारत जोड़ो न्याय यात्रा

भारत जोड़ो न्याय यात्रा कुल 6,713 किलोमीटर का सफर तय करेगी. ये यात्रा कहीं बस तो कहीं पैदल चलकर पूरी की जाएगी. 66 दिनों तक चलने वाली ये यात्रा 15 राज्यों के 110 जिलों, 100 लोकसभा सीटों और 337 विधानसभा से होकर गुजरेगी. उसके बाद ये यात्रा 20-21 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी.

इन राज्यों से होकर गुजरेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर, नागालैंड, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात होते हुए महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई जाकर खत्म होगी.