logo-image

Chandrayaan 3: मिशन मून के दिन हुआ बच्चों का जन्म, माता-पिता ने नाम रखा चंद्रयान

Chandrayaan 3: चंद्रयान-3 की सफलता का पूरे देश में मनाया जा रहा जश्न, ओडिशा के केंद्रपाड़ा में माता-पिता ने बच्चों का नाम ही रख दिया चंद्रयान

Updated on: 24 Aug 2023, 05:04 PM

highlights

  • पूरा देश मना रहा चंद्रयान-3 की सफलता का जश्न
  • ओडिशा में इस ऐतिहासिक दिन बच्चों ने लिया जन्म
  • माता-पिता ने मिशन से जोड़कर रख दिया शिशुओं का नाम

नई दिल्ली:

Chandrayaan 3: चंद्रयान-3 की सफलता का जश्न भारत समेत पूरी दुनिया मना रही है. क्योंकि ये एक ऐतिहासिक सफलता है. चांद के उस छोर पर भारत ने कदम रखा है जहां अब तक कोई पहुंच  ही नहीं सका था. कई तरह खनिजों से लेकर जीवन की संभावनाओं तक अब चांद के रहस्यों से पर्दा उठाने में मदद मिलेगी. यही वजह है कि इस ऐतिहासिक पल को भी पूरी दुनिया ने टकटकी लगा कर देखा. जैसा ही चंद्रयान-3 ने सफलतापूवर्क चांद की सतह पर कदम रखा हर कोई खुशी से झूम उठा. इसरो और भारत के मिशन मून पर फतह का ये दिन कुछ लोगों के लिए और भी यादगार बन गया. क्योंकि उनके यहां एक नई जिंदगी ने जन्म भी लिया. 

खास बात यह है कि जिन लोगों के लिए बच्चों ने मिशन मून के दिन जन्म लिया, उन्होंने अपने बच्चों के नाम को भी इस मिशन से जोड़ दिया. खुशी का ये माहौल बच्चों के नाम के साथ और भी कई गुना बढ़ गया. 

यह भी पढ़ें - पूर्व ISRO चीफ ने चंद्रयान-2 को किया याद, जानें Chandrayaan-3 की सफल लैंडिंग पर क्या बोले?

 

बच्चों का नाम ही रख दिया चंद्रयान
ओडिशा के बालेश्वर में भी चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग ने लोगों को जबरदस्त उत्साह से भर दिया है. यहां पर लोगों ने इस ऐतिहासिक पल को लाइव देखा. लेकिन इससे भी ज्यादा यहां के कुछ अभिभावकों ने तो अपने बच्चों के नाम ही इस मिशन से जोड़ दिए. 

केंद्रपाड़ा जिला हॉस्पिटल में पैदा हुए चार शिशुओं में तीन लड़के और के लड़की ने जन्म लिया. इनके माता-पिता ने इन बच्चों के नाम चंद्रयान ही रख दिए. चार शिशुओं में से एक के पिता प्रवत मिलक ने बताया कि चंद्रयान-3 के कामयाबी की खुशी पूरे भारत को है. हम भी इस खुशी का हिस्सा हैं. इस सफलता को हमेशा याद रख सकें इसलिए हमने बच्चे का नाम ही इस मिशन से जोड़कर चंद्रयान रख दिया. 

नर्स ने बताया पूरा अस्पताल भी खुशी से झूम उठा
केंद्रपाड़ा नर्सिंग होम की नर्स की मानें तो चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लेकर सुबह से ही हर किसी के मन में उत्साह था. लेकिन जैसे ही ये पल नजदीक आया उत्साह और जिज्ञासा दोनों ही बढ़ती चली गईं. आखिरकार भारत ने इतिहास रचते हुए चंद्रयान-3 को सफलतापूर्वक लैंड करा दिया. इस दौरान अस्पताल में जिन बच्चों ने जन्म लिया उनके पैरेंट्स ने बच्चों का नाम ही चंद्रयान रख दिया. ये पल अस्पताल के लिए यादगार पल बन गया.

यह भी पढ़ें - Chandrayaan 3 Updates: चांद पर भारत की मौजूदगी का सबूत, रोवर प्रज्ञान छोड़ रहा अशोक