देशभर के एम्स में खुलेंगे योग, आयुष केंद्र: अश्विनी चौबे
अश्विनी चौबे ने कहा कि देशभर के 105 लाख उपस्वास्थ्य केंद्रों में बेहतर सुविधाएं प्रदान कर स्वास्थ्य केंद्रों (वेलनेस सेंटर) के रूप में बदला जाएगा
नई दिल्ली:
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने शनिवार को कहा कि देशभर में चल रहे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान केंद्रों (एम्स) में जल्द ही योग व आयुष केंद्र खोले जाएंगे।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय देश में रोग निवारक स्वास्थ्य सेवा में सुधार को प्रमुखता दे रहा है। उन्होंने दावा किया कि गंभीर मरीजों के लिए विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में योग का फायदा पहले ही साबित हो चुका है।
चौबे ने कहा, 'देशभर में वर्तमान में चल रहे छह एम्स में योग और आयुष केंद्र खोलने की हमारी योजना है।' उन्होंने कहा, 'दिल्ली स्थित एम्स में गंभीर ऑपरेशन करवाने वाले 4100 मरीजों का उपचार योग और आयुष की विधियों से किया गया है।'
उन्होंने कहा, 'ऑपरेशन के बाद मरीजों की स्थिति में बेहतर सुधार हुआ है। हम जानते हैं कि दवा उपचार में आंतरिक कार्य करती है लेकिन हमें योग जैसे बेहतर जीवन पद्धति पर भी अमल करने की जरूरत है।'.
केरल में पिछले दिनों सामने आए निपाह के प्रकोप के बारे में मंत्री ने कहा कि इस बीमारी को महामारी बनने से रोकने में कामयाबी मिली है। चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना का लाभ भारत के 10 करोड़ परिवारों के 50 करोड़ लोगों को मिलेगा।
उन्होंने कहा कि देशभर के 105 लाख उपस्वास्थ्य केंद्रों में बेहतर सुविधाएं प्रदान कर स्वास्थ्य केंद्रों (वेलनेस सेंटर) के रूप में बदला जाएगा, जिससे आम लोगों को प्रदान की जाने वाली स्वास्थ्य सेवा में क्रांति आएगी।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Vindu Dara Singh Birthday: मुस्लिम लड़की से शादी करके पछताए विंदू दारा सिंह, विवादों में रही पर्सनल लाइफ
-
Heeramandi: सपने में आकर डराते थे भंसाली, हीरामंडी के उस्ताद इंद्रेश मलिक ने क्यों कही ये बात
-
Sonali Bendre On South Cinema: बहुत मुश्किल है साउथ फिल्मों में काम करना, सोनाली बेंद्रे ने क्यों कही ये बात?
धर्म-कर्म
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
Aaj Ka Panchang 6 May 2024: क्या है 6 मई 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल
-
Love Rashifal 6 May 2024: इन राशियों का आज पार्टनर से हो सकता है झगड़ा, जानें अपनी राशि का हाल
-
Somwar Ke Upay: सोमवार के दिन करें ये चमत्कारी उपाय, शिव जी हो जाएंगे बेहद प्रसन्न!