logo-image

BRICS में सुषमा का आह्वान, आतंकवाद से निपटने में सभी देश बरतें सख्ती

विदेश मंत्री सुषम स्वराज ने कहा कि ब्रिक्स देशों को आतंकवाद से लड़ने के मुद्दे पर अपना फोकस बरकरार रखना चाहिए।

Updated on: 04 Jun 2018, 06:30 PM

नई दिल्ली:

ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों के सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंची विदेश मंत्री सुषम स्वराज ने कहा कि हमलोगों को आतंकवाद से लड़ने के मुद्दे पर अपना फोकस बरकरार रखना चाहिए।

बैठक के दौरान विदेश मंत्री ब्रिक्स देशों से आह्वान किया कि हमें आतंकवाद के मुद्दे पर सख्ती से निपटना चाहिए। आतंकवाद के खिलाफ प्रभावशाली संगठन के तौर पर काम करना चाहिए जैसा कि संयुक्त राष्ट्र ने फ्रेमवर्क तैयार किया है।

बैठक के दौरान विदेश मंत्री ने कहा हमे अपने वैश्विक नेताओं के प्रयासों का याद रखना चाहिए। उन्होंने कहा, 'हमारे महान नेता महात्मा गांधी, नेलस्न मंडेला और मार्टिन लूथर के विचार हमें एक साथ चलने में रास्ता दिखा सकते हैं।'

ब्रिक्स देश में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। इस बैठक में ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्री हिस्सी लेने पहुंचे हैं। बैठक का एजेंडा है व्यापार को बढ़ावा देना और आतंकवाद को फैलने से रोकना।

बैठक के दौरान विदेश मंत्री ने योगा और पर्यटन को भी बढ़ावा देने पर जोर दिया। यह मीटिंग दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग शहर में चल रही है।

सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें