प्रिंस चार्ल्स बन सकते हैं कॉमनवेल्थ देशों के अगले प्रमुख, सदस्य देशों में बनी सहमति
प्रिंस चार्ल्स कॉमनवेल्थ देशों के संगठन के अगले प्रमुख बनाए जा सकते हैं। उनको प्रमुख बनाए जाने के लिये सभी सदस्य देशों के प्रमुख सहमत हो गए हैं।
नई दिल्ली:
प्रिंस चार्ल्स कॉमनवेल्थ देशों के संगठन के अगले प्रमुख बनाए जा सकते हैं। उनको प्रमुख बनाए जाने के लिये सभी सदस्य देशों के प्रमुख सहमत हो गए हैं।
गुरुवार को ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने कहा था कि उनकी हार्दिक इच्छा है कि उनका बेटा एक दिन उनकी जगह ले।
ब्रिटिश मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार कॉमनवेल्थ नेताओं में इस बात पर सहमति बन गई है कि प्रिंस चार्ल्स को अगला प्रमुख बनाया जाए।
कॉमनवेल्थ के भविष्य को लेकर ज्यादा जोर तब पकड़ा जब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वाटरलू चैंबर पहुंचे।
खबरों के मुताबिक 69 साल के प्रिंस ऑफ वेल्स 53 सदस्यीय राष्ट्रमंडल (कॉमनवेल्थ) के अगले प्रमुख होंगे।
भारत के एक अधिकारी ने कहा, 'भारत को प्रिंस चार्ल्स को अगला प्रमुख बनाए जाने पर कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने संस्था के लिये काफी मेहनत की है।'
भारत का समर्थन पाने के लिये प्रिंस चार्ल्स ने काफ मेहनत की और उन्होंने अपनी तरफ से कोशिश करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें कॉमनवेल्थ सम्मेलन में भाग लेने के लिये मनाया भी।
बीबीसी ने कहा, 'भारत कॉमनवेल्थ का एक उभरता हुआ प्रमुख सदस्य है, बड़ा आर्थिक संपन्न और जनसंख्या वाला देश है और इसकी आवाज़ महत्व रखती है।'
महारानी अपनी 21 अप्रैल को 92वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं और उसी दौरान वो अपना पद प्रिंस चार्ल्स को देंगी।
और पढ़ें: महाभियोग को राजनीतिक हथियार बनाकर डराने की कोशिश: जेटली
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
-
Arti Singh Wedding: आरती की शादी में पहुंचे गोविंदा, मामा के आने पर भावुक हुए कृष्णा अभिषेक, कही ये बातें
धर्म-कर्म
-
May 2024 Annaprashan Muhurat: अन्नप्राशन मई 2024 में कब-कब कर सकते हैं ? यहां जानें सही डेट और शुभ मुहूर्त
-
Saturday Jyotish Upay: शनिवार के दिन की गई यह एक गलती शनिदेव की कर सकती है नाराज, रखें ध्यान
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी
-
Ganga Saptami 2024 Date: कब मनाई जाएगी गंगा सप्तमी? जानें शुभ मूहूर्त, महत्व और मंत्र