पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है लोहड़ी का त्यौहार, जवानों के बीच भी रही इसकी धूम
पूरे देश में लोग लोहड़ी का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मना रहे हैं। हर तरफ 'लो आ गई लोहड़ी वे' जैसे लोकगीत की गूंज सुनाई दे रही है
नई दिल्ली:
पूरे देश में लोग लोहड़ी का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मना रहे हैं। हर तरफ 'लो आ गई लोहड़ी वे' जैसे लोकगीत की गूंज सुनाई दे रही है। घर परिवार के लोग सजधजकर लोहड़ी जलाकर उसके चारों ओर जमा हुए। जहां लोकगीतों की मिठास के साथ गुड़, मूंगफली, गजक, रेवड़ी जैसे प्रसाद भी आपस में बांटते हैं।
लोहड़ी उत्तर भारत और खासकर पंजाब का सबसे प्रसिद्ध त्योहार है। इस दिन सभी अपने घरों और चौराहों के बाहर लोहड़ी जलाते हैं और आग का घेरा बनाकर दुल्ला भट्टी की कहानी सुनाते हुए रेवड़ी, मूंगफली और लावा खाते हैं।
पारंपरिक तौर पर लोहड़ी फसल की बुआई और उसकी कटाई से जुड़ा एक विशेष त्यौहार है। इस दिन अलाव जलाकर उसके इर्दगिर्द डांस किया जाता है।
People celebrate the festival of #Lohri in Punjab's Amritsar pic.twitter.com/5ioDOtbLiu
— ANI (@ANI) January 13, 2018
जम्मू-कश्मीर में शीतलहर भी लोहड़ी के त्यौहार को ठंडा नहीं कर पाई। यहां बीएसएफ के जवानों ने भी बड़ी गर्मजोशी के साथ लोहड़ी के त्यौहार को मनाया।
BSF Jawans celebrate #Lohri festival in Jammu & Kashmir's Poonch pic.twitter.com/Ah9suieLpZ
— ANI (@ANI) January 13, 2018
और पढ़ें: SEE PICS: जानिए टीवी स्टार कैसे मनाते थे लोहड़ी और मकर संक्रांति का त्यौहार
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
May 2024 Masik Rashifal: आप सभी के लिए मई का महीना कैसा रहेगा? पढ़ें संपूर्ण मासिक राशिफल
-
Parshuram Jayanti 2024: कब है परशुराम जयंती, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा का सही तरीका
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर नहीं ला पा रहे सोना-चांदी तो लाएं ये चीजें, बेहद खुश होंगी मां लक्ष्मी
-
Astro Tips: क्या पुराने कपड़ों का पौछा बनाकर लगाने से दुर्भाग्य आता है?