यूपी में सीएम पर सस्पेंस बरकरार: मनोज सिन्हा ने कहा, बेवजह मेरा नाम उछाला जा रहा है
इसके साथ ही अटकलें लगाई जा रही हैं कि मुख्यमंत्री की दौड़ में मनोज सिन्हा के अलावा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य भी शामिल हैं।
highlights
- बीजेपी में मुख्यमंत्री का चुनाव करने की एक प्रक्रिया होती है, विधायक दल की बैठक के बाद संसदीय बोर्ड उसके नाम की घोषणा करेगा: सिन्हा
- अटकलें लगाई जा रही हैं कि मुख्यमंत्री की दौड़ में मनोज सिन्हा के अलावा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य भी शामिल हैं
नई दिल्ली:
उत्तर प्रदेश में नई सरकार के गठन को लेकर कवायद तेज हो गई हैं। राज्य में मुख्यमंत्री कौन होगा, इसकी उहापोह जारी है। हालांकि,यूपी में जीत दर्ज करने के बाद से बीजेपी की ओर से कई चेहरों का नाम सामने आया, लेकिन संशय की स्थिति बरकरार है।
राजनाथ सिंह के बाद मुख्यमंत्री की दौड़ में मनोज सिंहा के नाम की खबरें आ रही थी, लेकिन सीएम की रेस में शामिल केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने इन अटकलों पर विराम लगाते हुए सिरे से इंकार कर दिया है कि वह इस रेस का हिस्सा नहीं हैं। मीडिया बेवजह उनका नाम उछाल रहा है।
बता दें कि गाजीपुर में एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे सिन्हा ने मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान इस बात का खुलासा किया।
उन्होंने कहा कि वह पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही बनारस और फिर गाजीपुर आए हैं। सिन्हा ने कहा, 'बीजेपी में मुख्यमंत्री का चुनाव करने की एक प्रक्रिया होती है। विधायक दल की बैठक के बाद संसदीय बोर्ड उसके नाम की घोषणा करेगा। जहां तक सवाल मुख्यमंत्री की दौड़ का है तो मैं उसमें नहीं हूं। बेवजह नाम उछाला जा रहा है।'
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह यहां बीजेपी के जिलाध्यक्ष की माता की तेरहवीं में शामिल होने आए थे।
सिन्हा ने हालांकि इससे पहले बनारस में काल भैरव और फिर काशी विश्वनाथ के दर्शन किए। उन्होंने गाजीपुर जाते समय कैथी में मरक डेय महादेव के भी दर्शन किए। इसके बाद वह गाजीपुर में बरेजी गांव में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।
इसके साथ ही अटकलें लगाई जा रही हैं कि मुख्यमंत्री की दौड़ में मनोज सिन्हा के अलावा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य भी शामिल हैं।
आईएएनएस इनपुट
और पढ़ें: कपिल शर्मा ने कर ली है 'शादी', फेसबुक पर शेयर की अपनी पत्नी की तस्वीर
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
-
Arti Singh Wedding: आरती की शादी में पहुंचे गोविंदा, मामा के आने पर भावुक हुए कृष्णा अभिषेक, कही ये बातें
धर्म-कर्म
-
May 2024 Annaprashan Muhurat: अन्नप्राशन मई 2024 में कब-कब कर सकते हैं ? यहां जानें सही डेट और शुभ मुहूर्त
-
Saturday Jyotish Upay: शनिवार के दिन की गई यह एक गलती शनिदेव की कर सकती है नाराज, रखें ध्यान
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी
-
Ganga Saptami 2024 Date: कब मनाई जाएगी गंगा सप्तमी? जानें शुभ मूहूर्त, महत्व और मंत्र