कर्नाटक: कांग्रेस ने अब येदियुरप्पा का ऑडियो टेप जारी किया, 'विधायक को मंत्री बनाने का दे रहे हैं लालच'
कर्नाटक विधानसभा में सरकार बनाने के लिए बहुमत परीक्षण से ठीक पहले कांग्रेस ने मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा का एक ऑडियो टेप जारी किया है जिसमें वे कांग्रेस विधायक को मंत्री बनाने का लालच दे रहे हैं।
नई दिल्ली:
कर्नाटक विधानसभा में सरकार बनाने के लिए बहुमत परीक्षण से ठीक पहले कांग्रेस ने मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा का एक ऑडियो टेप जारी किया है जिसमें वे कांग्रेस विधायक को मंत्री बनाने का लालच दे रहे हैं।
कांग्रेस ने 1 मिनट 55 सेकंड का ऑडियो टेप ट्वीट कर जारी किया है जिसमें येदियुरप्पा टेलीफोन के जरिये कांग्रेस विधायक बी सी पाटिल को हर तरह की मदद पहुंचाने का प्रलोभन दे रहे हैं।
बताया जा रहा है कि यह कॉल चुने गए कांग्रेस विधायकों के कोच्चि शिफ्ट किए जाने के वक्त का है जब राज्यपाल ने बी एस येदियुरप्पा को सरकार बनाने का न्योता देकर 15 दिनों के अंदर बहुमत साबित करने को कहा था।
"Don’t go to Kochi, come back. We’ll make you a Minister and help you in whatever way you want."
— Congress (@INCIndia) May 19, 2018
This audio recording of @BSYBJP trying to lure Congress MLA goes on to prove, that Yeddyurappa is working hard to live up to his reputation of being corrupt and devoid of ethics. pic.twitter.com/HSvh2chnlC
हालांकि न्यूज स्टेट इस ऑडियो क्लिप की पुष्टि नहीं करता है।
इससे पहले शुक्रवार को भी कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस में बीजेपी नेता जनार्दन रेड्डी के ऑडियो टेप को जारी किया था। जिसमें वे कांग्रेस विधायक को 100 गुना अमीर बनाने की बात कर रहे थे।
कांग्रेस द्वारा येदियुरप्पा की ऑडियो टेप की बातचीत को पढ़ें-
बी सी पाटिल- हैलो, हैलो, हैलो, उन्हें फोन दीजिए।
येदियुरप्पा- हैलो
बी सी पाटिल- अन्ना नमस्कार, बधाई हो।
येदियुरप्पा- कहां हो तुम?
बी सी पाटिल- बस में कोच्चि जा रहे हैं।
येदियुरप्पा- कोच्चि मत जाओ, वापस आ जाओ। वापस आ जाओ, हम आपको मंत्री बनाएंगे और जो भी बोलोगे तुम्हारी मदद करेंगे।
बी सी पाटिल- अन्ना अच्छा। आपने मुझे बता दिया। आगे क्या करना है इसके बारे में बताएं।
येदियुरप्पा- मैं तुम्हें सही समय आने पर बता दूंगा कि मैं क्यों यह कर रहा हूं। अभी कोच्चि मत जाओ वापस आ जाओ।
बी सी पाटिल- लेकिन हम बस में हैं।
येदियुरप्पा- मत जाओ। कुछ बहाना बनाओ और वापस आ जाओ।
बी सी पाटिल- तो मेरा कौन सा पद होगा।
येदियुरप्पा- तुम मंत्री बन जाओगे।
बी सी पाटिल- अन्ना, मेरे साथ तीन और लोग हैं।
येदियुरप्पा- अपने साथ उनको ले आओ, तुम्हें मेरे पर भरोसा है या नहीं?
बी सी पाटिल- हां हां।
येदियुरप्पा- तो अब वापस आ जाओ। बस में मत जाओ।
बी सी पाटिल- अच्छा अन्ना।
येदियुरप्पा- एक बार तुम अगर कोच्चि चले गए मामला खत्म हो जाएगा क्योंकि हम तुमसे संपर्क नहीं कर पाएंगे।
बी सी पाटिल- ठीक है अन्ना।
येदियुरप्पा- अब मुझे बताओ कि तुम क्या करने जा रहे हो।
बी सी पाटिल- मैं आपको 5 मिनट में कॉल करता हूं और बताता हूं।
बता दें कि राज्य विधानसभा में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को बहुमत साबित करना है। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को अपने फैसले में बीजेपी को विधानसभा में शनिवार शाम 4 बजे फ्लोर टेस्ट करवाने को कहा।
इससे पहले राज्यपाल ने बी एस येदियुरप्पा को सरकार बनाने का निमंत्रण देकर 15 दिनों के अंदर बहुमत साबित करने को कहा था। जिसके खिलाफ कांग्रेस पार्टी सुप्रीम कोर्ट पहुंची थी।
गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव में बीजेपी 104 सीटों के साथ राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। लेकिन पूर्ण बहुमत का आंकड़ा हासिल नहीं कर पाई।
वहीं कांग्रेस को 78 सीटें और जेडीएस को मिली 37 सीटें मिली, जिसके बाद दोनों पार्टियों ने गठबंधन कर सरकार बनाने का फैसला किया था।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: आरती की शादी में पहुंचे गोविंदा, मामा के आने पर भावुक हुए कृष्णा अभिषेक, कही ये बातें
-
Lok Sabha Election 2024: एक्ट्रेस नेहा शर्मा ने बिहार में दिया अपना मतदान, पिता के लिए जनता से मांगा वोट
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
धर्म-कर्म
-
Aaj Ka Panchang 26 April 2024: क्या है 26 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Eye Twitching: अगर आंख का ये हिस्सा फड़क रहा है तो जरूर मिलेगा आर्थिक लाभ
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर