logo-image

जम्मू कश्मीर के राजौरी में पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी, कई घरों पर गोलियों के निशान

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान के तरफ से जारी गोलीबारी में कई घरों को नुकसान पहुंचा है।

Updated on: 02 Mar 2018, 09:54 PM

नई दिल्ली:

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान के तरफ से जारी गोलीबारी में कई घरों को नुकसान पहुंचा है। गोलीबारी के कारण सीमा के आस-पास के सभी लोग सहमें हुए हैं।

पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार को छोटे स्वचालित हथियारों से फायरिंग की। पाकिस्तानी रेंजर्स ने गोलीबारी और मोर्टार दागने शुरू कर दिए। पाकिस्तान के तरफ से बिना किसी के फायरिंग की गई थी।

गोलीबारी के बाद भारतीय चौकियों ने भी प्रभावी तरीके से उसका जवाब दिया। हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

जम्मू कश्मीर के राजौरी में गोलीबारी, कई घरों पर गोलियों के निशान