जैन मुनि तरुण जी सागर महाराज का हुआ निधन, आज शाम तीन बजे होगा अंतिम संस्कार
गौरतलब है कि गुरुवार की सुबह उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। जिसके बाद उन्हें स्वास्थ्य जांच के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया था।
नई दिल्ली:
जैन मुनि तरुण सागर का 51 साल की उम्र में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। बताया जा रहा है पिछले दो दिनों में तबियत इतनी ज्यादा खराब हो गई थी कि उन्हें डॉक्टरों ने पूरी तरह से अपनी निगरानी में ले लिया था। मौत की खबर सुनते ही देश भर से श्रद्धालु उनके प्रवास स्थल पर जुटने लगे हैं।
बता दें कि उनके अनुयायियों की संख्या देश-विदेश में काफी ज्यादा है। उन्हें जिस कमरे में रखा गया था, वहां पर सिर्फ जैन मुनियों और शिष्यों के अलावा किसी और को जाने की अनुमति नहीं दी जा रही थी।
गौरतलब है कि गुरुवार की सुबह उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। जिसके बाद उन्हें स्वास्थ्य जांच के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया था। दिगंबर जैन महासभा के अध्यक्ष निर्मल सेठी ने बताया कि तरुण सागर को देखने पांच जैन संत दिल्ली पहुंच रहे हैं।
पुष्पदंत सागर महाराज जो उनके गुरु बताए जाते हैं उन्होंने तरुण सागर की तबीयत खराब होने को लेकर एक एक वीडियो मैसेज जारी किया था। वीडियो मैसेज के जरिए उन्होंने महाराज का समाधि महोत्सव मनाने की अपील की थी।
इसे भी पढ़ेंः दिल्ली-एनसीआर में मूसलाधार बारिश, ऑफिस जाने वाले लोगों को करना पड़ रहा है जाम का सामना
जानकारी के मुताबिक 20 दिन पहले उन्हें पीलिया हुआ था लेकिन दवाइयों के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी