असम राइफल्स ने मणिपुर में दो संदिग्ध आईएस सदस्य को किया गिरफ्तार
असम राइफल्स के जवानों ने इनके पास से 14 सिमकार्ड और कुछ हैंडसेट बरामद किए हैं।
नई दिल्ली:
असम राइफल्स ने मणिपुर के सीमावर्ती शहर से दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों का संबंध आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) से होने का शक है। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को कहा कि यह गिरफ्तारी ट्रांस एशियन राजमार्ग संख्या एक से लगे खुदेंग्थाबी सीमा चौकी पर 14 मार्च को की गई, जब संदिग्ध सीमावर्ती शहर मोरेह से इंफाल की तरफ जा रहे थे।
इन दोनों की पहचान नजीर मोहम्मद और अबु बकीर के रूप में की गई है। इन्होंने पुलिस से कहा कि वे तमिलनाडु से हैं।
असम राइफल्स के जवानों ने इनके पास से 14 सिमकार्ड और कुछ हैंडसेट बरामद किए हैं। इसके अलावा इनके पास भारतीय मुद्रा में 75,130 रुपये और विदेशी मुद्रा में बड़ी रकम बरामद की गई।
ये भी पढ़ें: गोवा विधानसभा में मनोहर पर्रिकर ने साबित किया बहुमत, समर्थन में आए 22 विधायक
इन दोनों ने पुलिस से कहा कि उन्होंने 9 मार्च को कोलकाता छोड़ दिया और असम से होते हुए नागालैंड के दीमापुर रेलवे स्टेशन 10 मार्च को पहुंचे।
इसके बाद वहां से इंफाल आए और मोरेह गए। उन्होंने पुलिस से कहा कि वह दूसरी बार मणिपुर आए हैं।
पुलिस ने कहा कि उनकी यात्रा के असली मकसद की जांच हो रही है।
ये भी पढ़ें: जेडीयू सांसद अली अनवर ने राज्यसभा में भोजपुरी भाषा को आठवी अनुसूची में शामिल करने की मांग की
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी