logo-image

भारत में शिशु मृत्यु दर में गिरावट दर्ज, लिंग अनुपात में सुधार

भारत में पिछले साल की तुलना में शिशु मृत्यु दर में खासी कमी दर्ज की गई है। इसके अलावा जन्म के समय होने वाली मौतों में भी कमी आई है।

Updated on: 29 Sep 2017, 05:28 PM

नई दिल्ली:

भारत में पिछले साल की तुलना में शिशु मृत्यु दर में खासी कमी दर्ज की गई है। इसके अलावा जन्म के समय होने वाली मौतों में भी कमी आई है। साथ ही लिंग अनुपात के अंतर में भी कमी आई है।  

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की तरफ से जारी किये गए आंकड़ों के अनुसार शिशु मृत्यु दर में 3 अंकों की कमी आई है जो पूरी मृत्यु दर का 8 फीसदी है। साल 2015 में प्रति 1000 जन्म में 37 मृत्यु की तुलना में 2016 में 34 रेकॉर्ड की गई है।

इतना ही नहीं पहली बार हुआ है कि जन्म के समय होने वाली मृत्यु दर में भी गिरावट दर्ज की गई है। 2015 की तुलना में 2016 में 90000 कम दर्ज की गई है। शिशु मृत्यु दर 9 लाख 30 हज़ार से घटकर साल 2016 में 8 लाख 40 हज़ार हो गई है।

भारत ने पहली बार जन्म के समय होने वाली मौतौं में कमी दर्ज की है। इस बार ये दर घटकर ढाई करोड़ हो गई है।

और पढ़ें: मुंबई भगदड़ में मरने वालों की संख्या 22 हुई, रेलवे ने दिए जांच के आदेश

मंत्रालय. की तरफ से जारी एसआरएस बुलेटिन में लिंग अनुपात के अंतर में भी कमी दर्ज की गई है। इसमें 10 फीसदी से भी कम की गिरावट दर्ज की गई है। जो सरकार की बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के लिये सकारात्मक खबर है।

मंत्रालय की कहना है कि सरकार की तरफ से की जा रही कोशिशों के कारण ये परिणाम आ रहे हैं।

उत्तराखंड को छोड़कर सभी राज्यों में शिशु मृत्यु दर मं कमी दर्ज की गई है। बिहार में 4 अंकों की गिरावट है, जबकि असम, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, और झारखंड में 3 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है। छत्तीसगढ़, राजस्थान और उड़ीसा में 2 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है।

और पढ़ें: पाकिस्तान की सरकार ने कहा, आतंकी हाफिज सईद की पार्टी पर लगे प्रतिबंध