logo-image

CBSE स्कूलों और केंद्रीय विद्यालयों में 10वीं कक्षा तक हिन्दी पढ़ना हो सकता है जरूरी

संसदीय समिति ने एचआरडी को हिन्दी भाषा अनिवार्य बनाने के लिए राज्य सरकारों के साथ बातचीत करके एक नीति बनाने का भी निर्देश दिया है।

Updated on: 18 Apr 2017, 09:13 PM

नई दिल्ली:

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्ध स्कूलों और केंद्रीय विद्यालयों के छात्रों के लिए 10वीं कक्षा तक हिन्दी पढ़ना अनिवार्य हो सकता है। इस बारे में संसदीय समिति की सिफारिश को राष्ट्रपति की मंजूरी मिल गई है।

संसदीय समिति ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय को हिन्दी भाषा अनिवार्य बनाने के लिए राज्य सरकारों के साथ बातचीत करके एक नीति बनाने का भी निर्देश दिया है।

इस आदेश में कहा गया है कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय को पाठ्यक्रम में हिन्दी भाषा को अनिवार्य बनाने के लिए गंभीर प्रयास करना चाहिए। पहले कदम के रूप में, हिन्दी को सीबीएसई और केंद्रीय विद्यालय के सभी स्कूलों में 10वीं तक अनिवार्य विषय बनाया जाना चाहिए।

इसे भी पढ़ेंः ट्रेन लेट होने पर भड़के रेल मंत्री, अधिकारियों को चेतावनी, ट्रेन समय पर चलाएं या कार्रवाई का करें सामना

इसे भी पढ़ेंः मोर्चरी में रखा शव कुत्तों ने नोच खाया