दुनिया की सबसे ज्यादा वजनी महिला ने घटाया 100 किलो वजन, जानें क्या है एलिफेंटाइसिस बीमारी के लक्षण
अब उनका वजन 500 380 किलो के करीब रह गया है। मिस्त्र की इस महिला इतनी जल्दी हो रहा सुधार देखकर हॉस्पिटल वाले भी हैरान हो गए हैं।
नई दिल्ली:
दुनिया की सबसे ज्यादा वजन वाली महिला इमान अहमद ने भारत में आते ही अपना वजन तेजी से कम करके हर किसी को हैरान कर दिया है। जी हां, इमान अहमद को अभी एक महीना भी पूरा नहीं हुआ और उन्होंने इतने कम समय में 100 किलो के करीब वजन घटा लिया हैं। अब उनका वजन 500 से 400 किलो के करीब रह गया है। मिस्त्र की इस महिला इतनी जल्दी हो रहा सुधार देखकर हॉस्पिटल वाले भी हैरान हो गए हैं।
बता दें 500 किलो की इमान मिस्र के एलेग्जैंड्रिया की रहने वाली हैं। इमान अहमद का वजन एलिफेंटाइसिस नाम की दुर्लभ बीमारी के चलते काफी बढ़ गया था।इमान अहमद अपने वजन की वजह से बिस्तर से उठने या हिलने-डुलने में भी असमर्थ है।
और पढ़ें: महिला का वजन 500 किलो, सर्जरी के लिए मिस्र से मुंबई आने में खर्च होंगे 20 लाख रुपये!
भोजन करने, कपड़े बदलने और साफ-सफाई समेत अन्य दैनिक कार्यों के लिए वह अपनी मां और बहन चायमा अब्दुलाती पर निर्भर है। जब इमान भारत आई थीं तो उनका वजन मास इंडेक्स की नॉर्मल युनिट से 252 गुना ज्यादा था। भारत आने के बाद उनको फाइबर और प्रोटीन युक्त डाइट दी जाने लगी थी। जिससे सुधार होने लगे।
एलिफेंटाइसिस बीमारी के लक्षण
एलिफेंटाइसिस बीमारी एक परजीवी संक्रमण है, जिसमें पिंडलियों में काफी सूजन आ जाती है। ग्लैंड्स (ग्रंथियों) में गड़बड़ी के चलते उसके शरीर में जरूरत से ज्यादा पानी जमा हो जाता है। इस बीमारी में अनावश्यक वजन बढ़ जाता है, जिसके चलते व्यक्ति चलने फिरने में असमर्थ हो जाता है और किसी भारी वजन के कारण कोई भी कार्य भी नहीं कर पाता है। इस बीमारी का उपचार बेहद ही कठिन है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी