मध्य प्रदेश: चार साल की मासूम रेप पीड़ित की हालत गंभीर, एयर एंबुलेंस से लाया गया दिल्ली
मध्य प्रदेश के सतना में हवस की शिकार बनी चार साल की मासूम बच्ची की स्थिति बेहद गंभीर होने के बाद उसे एयर ऐबुंलेंस से दिल्ली लाया गया है।
नई दिल्ली:
मध्य प्रदेश के सतना में हवस की शिकार बनी चार साल की मासूम बच्ची की स्थिति बेहद गंभीर होने के बाद उसे एयर एंबुलेंस से दिल्ली लाया गया है। बच्ची को देश के सबसे बड़े अस्पताल AIIMS में भर्ती कराया गया है जहां डॉक्टर लगातर उसके इलाज में जुटे हुए हैं।
बीते रविवार को सतना में चार साल की मासूम को एक शख्स ने अपनी हवस का शिकार बना लिया था। इसके बाद पीड़ित बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसकी हालत गंभीर थी। हालांकि पुलिस ने रेप के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, उचेहरा थाने के नजदीक परसमनिया पठार इलाके में चार साल की एक बच्ची सोमवार को गंभीर हालत में पाई गई। बच्ची अपने आंगन में सो रही थी, तभी आरोपी महेंद्र सिंह (23) मासूम को अपने साथ ले गया और रेप के बाद जब उसे लगा कि बच्ची की जान चली गई है, तो उसे निर्जन स्थान पर फेंक कर भाग गया।
बेटी के लापता होने पर परिजन और गांव वाले उसे तलाशने निकले तो वह गंभीर हालत में मिली। उसे अस्पताल ले जाया गया। गांव वालों ने आरोपी को खोजा और उसकी पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, साथ ही मामले की जांच की जा रही है।
और पढ़ें: बारिश के आसार के बीच 3,499 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना
इससे पहले मंदसौर जिले में सात साल की मासूम दो दरिंदों की हवस का शिकार बनी थी। उसका इंदौर के एमवाय अस्पताल में इलाज जारी है। उसकी हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। सोमवार को उसे कुछ कदम चलाया गया।
अस्पताल की ओर से सोमवार को जारी मेडिकल बुलेटिन में कहा गया है कि बच्ची की स्थिति में सुधार हो रहा है। उसे हल्का खाना खिलाया गया और आईसीयू में कुछ कदम चलाया भी गया। उसने परिजनों से इशारों में बात भी की।
और पढ़ें- बुराड़ी कांड: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट जारी, जोर-जबरदस्ती का कोई संकेत नहीं
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी