दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद मौसम हुआ सुहावना, गर्मी से मिली राहत
नई दिल्ली के कई इलाकों में गुरुवार तड़के बारिश से पारा कई डिग्री नीचे आ गया और मौसम सुहावना हो गया।
नई दिल्ली:
तेज धूप और भीषण गर्मी से परेशान दिल्लीवासियों ने राहत की सांस ली। नई दिल्ली के कई इलाकों में गुरुवार तड़के बारिश से पारा कई डिग्री नीचे आ गया और मौसम सुहावना हो गया। दिल्ली में भी सुबह हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली।
राजधानी में न्यूनतम तापमान मौसम के सामान्य तापमान से एक डिग्री अधिक 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, 'आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। दिन में आंधी और बारिश आने की संभावना है।'
Delhi: Rain lashes parts of the city, visuals from RK Puram and Vijay Chowk area. pic.twitter.com/EPeJ197VAq
— ANI (@ANI_news) June 8, 2017
दिन का अधिकतम तापमान मौसम के सामान्य तापमान से तीन डिग्री कम 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान समान्य से तीन डिग्री अधिक 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
और पढ़ें: LIVE किसान आंदोलन- मंदसौर के डीएम एसपी का हुआ तबादला, राहुल किसानों से करेंगे मुलाकात
जुलाई में होगी अच्छी बारिश
आईएमडी ने कहा कि पूरे देश में मासिक बारिश जुलाई में 96 फीसदी और अगस्त में 99 फीसदी होने का अनुमान है। विभाग के अनुसार, 90 फीसदी से कम बारिश कम मानी जाती है और 95 फीसदी बारिश सामान्य से नीचे मानी जाती है।
और पढ़ें: जम्मू-कश्मीर- बॉर्डर पर आतंकियों ने की घुसपैठ की कोशिश, दो आतंकी ढेर, एक जवान शहीद
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
-
Arti Singh Wedding: आरती की शादी में पहुंचे गोविंदा, मामा के आने पर भावुक हुए कृष्णा अभिषेक, कही ये बातें
धर्म-कर्म
-
May 2024 Annaprashan Muhurat: अन्नप्राशन मई 2024 में कब-कब कर सकते हैं ? यहां जानें सही डेट और शुभ मुहूर्त
-
Saturday Jyotish Upay: शनिवार के दिन की गई यह एक गलती शनिदेव की कर सकती है नाराज, रखें ध्यान
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी
-
Ganga Saptami 2024 Date: कब मनाई जाएगी गंगा सप्तमी? जानें शुभ मूहूर्त, महत्व और मंत्र