logo-image

मध्य प्रदेश उप-चुनावः बीजेपी की हार पर बोले राहुल, राज्य में घमंड और कुशासन की हार

मध्य प्रदेश उप-चुनाव को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि यह घमंड और कुशासन की हार और उम्मीद की जीत है।

Updated on: 01 Mar 2018, 08:03 PM

नई दिल्ली:

मध्य प्रदेश की मुंगावली और कोलारस विधानसभा उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की जीत को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि यह 'घमंड और कुशासन की हार है' और 'निकट भविष्य में बदलाव' का संकेत है।

अपने ट्विटर हैंडल के जरिए राहुल ने कहा, 'मैं मुंगावली और कोलारस में हमारी शानदार जीत के लिए मध्य प्रदेश के जागरूक लोगों, मतदाताओं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देता हूं।'

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, 'यह घमंड और कुशासन की हार और उम्मीद की जीत है। इससे पहले राजस्थान और अब मध्य प्रदेश के परिणाम ने यह साबित किया कि निकट भविष्य में बदलाव होने वाले हैं।'

बता दें कि मध्य प्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव होंगे। इन दोनों सीटों पर बीजेपी के उम्मीदवार की हार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की अगुवाई वाली सरकार के लिए करारा झटका माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ेंः मुंगावली-कोलारस में कांग्रेस, ओडिशा में बीजेडी को मिली जीत

बुधवार को आए चुनाव परिणाम में कोलारस विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र सिंह यादव ने जीत दर्ज की थी। कोलारस में कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र सिंह यादव ने बीजेपी के देवेंद्र जैन पर 8086 वोट से जीत दर्ज की है।

अशोकनगर के मुंगावली में कांग्रेस प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह यादव ने बीजेपी उम्मीदवार बाई साहब पर 2124 वोट के अंतर से जीत दर्ज की थी।

जीत के बाद कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि यह जनता फैसला है। ये जीत कांग्रेस की नहीं बल्कि विश्वास और विकास की जीत है।

सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें