लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर AAP ने कही ये बात
पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद शुक्रवार को आप के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने कहा, 'आने वाले दिनों में पार्टी स्थिति पर नजर रखेगी और उसके अनुसार फैसला लेगी.'
नई दिल्ली:
आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को आगामी लोकसभा चुनाव-2019 में कांग्रेस के साथ गठबंधन पर अपना रुख स्पष्ट नहीं किया. आप के नेताओं ने शर्त के साथ कृषि कर्ज माफी को लेकर कांग्रेस की आलोचना की है. हालांकि उन्होंने गठबंधन की संभावनाओं से इनकार नहीं किया है. पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद शुक्रवार को आप के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने कहा, 'आने वाले दिनों में पार्टी स्थिति पर नजर रखेगी और उसके अनुसार फैसला लेगी.' राय ने कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर यह बात कही.
इसे भी पढ़ें : नए साल पर किसानों को पीएम मोदी की सौगात, समय पर भरा पैसा तो नहीं देना होगा ब्याज
आप के पंजाब के संयोजक भगवंत मान ने गठबंधन के सवाल को कल्पित बताया. पंजाब में आप विपक्ष में है, जबकि कांग्रेस सत्ता में है.
मान ने कहा, 'क्या आपने कभी सुना है कि विपक्षी पार्टी किसी सत्ताधारी पार्टी के साथ हाथ मिलाती है. अगर हम हाथ मिलाएंगे तो फिर जनता को क्या बताएंगे.'
आप के नेताओं ने कांग्रेस द्वारा मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कृषि कर्ज माफी में शर्त लगाने को लेकर तीनों राज्यों में हाल ही में सत्ता में आई पार्टी की आलोचना की.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी