ये क्या! नवजात बच्चे के पेट में उसका ही जुड़वा भाई, डॉक्टर्स भी इसे देख कर हुए हैरान
नवजात बच्चे के पेट में उसके की जुड़वा भाईयों का भ्रूण मिला, इस विचित्र जन्मजात अनियमितता को 'फीटस इन फीटो' (भ्रूण के भीतर भ्रूण) कहा जाता है।
नई दिल्ली:
मुंबई में एक बेहद ही अजीबो-गरीब वाक्या सामने आया है। यहां ठाणे के मुम्ब्रा में एक नवजात बच्चे के पेट में उसके की जुड़वा भाईयों का भ्रूण मिला है। बच्चे का जन्म 20 जुलाई को हुआ था और 24 जुलाई को उसके भीतर पल रहे भ्रूण को निकलने के लिए डॉक्टर्स की टीम ने ऑपरेशन किया था।
इस विचित्र जन्मजात अनियमितता को 'फीटस इन फीटो' (भ्रूण के भीतर भ्रूण) कहा जाता है। मेडिकल की भाषा में जिस नवजात बच्चे के भीतर जुड़वा बच्चे पल रहे है उसे 'होस्ट बेबी' कहा जाता है और पल रहे बच्चों को 'पेरसाइटिक बेबी' कहते है।
गायनेकोलॉजिस्ट डॉ नीना निछलानी ने बताया, ' ये केस एक जैसे दिखने वाले जुड़वा बच्चों का है जहां दोनों एक ही नाल से जुड़े हुए होते हैं। इस स्थिति में एक भ्रूण खुद को पूरी तरह से ढक लेता है और दूसरे भ्रूण के आवरण की तरह काम करता है और अपने मेजबान से न्यूट्रिशन लेते है।'
डॉ नीना ने आगे बताया, ' भ्रूण के भीतर दूसरा भ्रूण कहीं पर भी विक्सित हो सकता है, मसलन होस्ट के सर, पेट, टेल बोन कहीं पर भी। कभी-कभी ये स्थिति बच्चे के लिए जानलेवा भी हो सकती है क्यूंकि पल रहे दोनों भ्रूणों के न्यूट्रिशन का स्रोत एक ही होता है।
डॉ नीना ने बच्चे के स्वस्थ्य होने की पुष्टी की, उन्होंने कहा, 'बच्चा अभी बिलकुल स्वस्थ्य है। और जल्द ही इसकी मां इसे दूध पिला सकेगी। '
इस बात का भी पता चला है कि मुंब्रा के बिलाल अस्पताल की रेडियोलाजिस्ट डॉ भावना थोराट को इस असामान्य स्थिति की जानकारी पहले से ही थी। उन्हें इस बात का पता उसी दौरान चल गया था जब उन्होंने गर्भवती महिला का अल्ट्रासाउंड किया था।
डॉ थोराट ने बताया, ' नवजात बच्चे के भीतर हमे एक भ्रूण का पता पहले ही चल गया था। अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट्स में भ्रूण के ऊपरी और निचले भाग हमे साफ दिखाई दिए थे। लेकिन सबसे चौकाने वाली बात ये थी कि नवजात के दिमाग के भीतर भ्रूण के दिमाग की भी संरचना हो राखी थी। लेकिन भ्रूण के दिमाग की स्कल बोन विक्सित नहीं हुई थी।'
और पढ़े: विश्व स्तनपान सप्ताह: बच्चे ही नहीं मां को भी कई बीमारियों से बचाता है स्तनपान
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Bharti Singh: अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद काम पर लौटीं भारती सिंह, बोलीं- 'आखिरकार मैं अपने गोला को देख पाऊंगी'
-
Kapil Sharma show: क्या कपिल शर्मा का नेटफ्लिक्स कॉमेडी शो होने वाला है बंद ? अब क्या करेगी टीम?
-
Hiramandi की मल्लिका जान के लिए रेखा थीं मेकर्स की पहली पसंद, मनीषा कोइराला ने खुद किया खुलासा
धर्म-कर्म
-
Bhagwat Geeta Shlok: जीवन बदल देंगे भागवत गीता के ये 10 श्लोक, आज ही अपने बच्चों को सिखाएं
-
Shani Chalisa Lyrics: शनिदेव के भक्त यहां पढ़ें शनि चालीसा और जानें इसके चमत्कारी लाभ
-
South Facing House Vastu: दक्षिण दिशा में है आपका घर, घबराए नहीं, आप भी बन सकते हैं अमीर
-
Mulank 5 Numerology 2024: इस मूलांक के लोगों को मई में मिलने वाली है तरक्की या नई नौकरी