नील नितिन मुकेश ने करवाचौथ पर रखा अपनी मंगेतर रुकमणि के लिए व्रत
बॉलीवुड के क्यूट हीरो नील नितिन मुकेश ने हालही में रुकमणी सहाय से सगाई की है। नील ने अपने रिश्ते को और भी मजबूती देने के लिए अपनी मंगेतर
मुंबई:
बॉलीवुड के क्यूट हीरो नील नितिन मुकेश ने हालही में रुकमणी सहाय से सगाई की है। नील ने अपने रिश्ते को और भी मजबूती देने के लिए अपनी मंगेतर रुकमणि सहाय के लिए करवा चौथ का व्रत रखा है।
नील ने एक बयान में कहा कि 'रुकमणि बहुत ही पारंपरिक लड़की है और मैं किसी भी तरीके से उसकी मदद करना चाहता हूं और कुछ स्पेशल करना चाहता हूं'। एक वेबसाइट की खबर के मुताबिक नील के दक्षिण मुंबई स्थित घर में इसके लिए एक पारंपरिक सेरिमनी होगी। नील इस दिन अपनी मंगेतर को हैंड मेड कुंडल और चूड़ियां भी तोहफे में दे सकते हैं।
दशहरे वाले दिन जुहू स्थित एक फाइव स्टार होटेल में नील ने रुकमणि सहाय से सगाई की है। खबर है कि अगले साल के शुरुआत में ही दोनों परिणय सूत्र में बंध जाएंगे। बता दें कि मशहूर ऐक्टर मुकेश के पोते नील ने अरेंज मैरिज का फैसला लिया है और रुक्मिणी को उनके घरवालों ने ही पसंद किया है। रुक्मिणी एविएशन इंडस्ट्री से जुड़ी हैं और उनके पैरंट्स की नील की फैमिली से पुरानी जान-पहचान है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी