राजस्थान की इन सीटों पर BJP की जीत तय, अबतक के रुझानों में इतने लाख वोटों आगे हैं प्रत्याशी
राजस्थान (Rajasthan) की सभी 25 लोकसभा सीटों पर बीजेपी (BJP) के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं.
नई दिल्ली:
Rajasthan Lok Sabha Chunav Results 2019: लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019) के रुझान धीरे-धीरे आने लगे हैं. अब तक के रुझानों के अनुसार, राजस्थान (Rajasthan) की सभी 25 लोकसभा सीटों पर बीजेपी (BJP) के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं. यहां बीजेपी की जीत का सिलसिला जारी है. यहां की कई सीटों पर बीजेपी की जीत तय है.
अबतक के रुझानों के अनुसार, राजस्थान के पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह की जीत तय है. झालावाड़ बारां लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी दुष्यंत सिंह करीब 3 लाख 56 हजार मतों से आगे चल रहे हैं. उन्होंने इस सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार प्रमोद शर्मा को मात दी है. इस सीट से वह लगातार चौथी बार विजय बनने वाले हैं.
1 | दुष्यन्त सिंह | बीजेपी | 797565 | 0 | 797565 | 64.27 |
2 | प्रमोद शर्मा | आईएनसी | 399755 | 0 | 399755 | 32.21 |
3 | बद्री लाल | बीएसपी | 12039 | 0 | 12039 | 0.97 |
राजस्थान की भीलवाड़ा लोकसभा सीट पर भी बीजेपी लाखों वोटों से आगे चल रही है. यहां से बीजेपी के प्रत्याशी सुभाष चंद्र बहेड़िया की जीत तय है. देश में सबसे बड़ी जीत की ओर अग्रसर भीलवाड़ा संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुभाष चंद्र बहेड़िया हैं. सुभाष चंद्र बहेड़िया 607213 मतों से आगे चल रहे हैं. इस सीट से आईएनसी के प्रत्याशी राम पाल शर्मा दूसरे नंबर पर हैं.
1 | सुभाष चन्द्र बहेड़िया | बीजेपी | 934349 | 0 | 934349 | 71.64 |
2 | राम पाल शर्मा | आईएनसी | 324018 | 0 | 324018 | 24.84 |
3 | शिवलाल गुर्जर | बीएसपी | 15541 | 0 | 15541 | 1.19 |
राजस्थान में भाजपा की जीत का सिलसिला जारी है. रुझानों में एनडीए को बढ़त मिलते ही जयपुर स्थित भाजपा मुख्यालय में जश्न का माहौल है. भरतपुर लोकसभा सीट से भाजपा की रंजीता कोली, चित्तौड़गढ़ से भाजपा के सीपी जोशी, पाली से भाजपा के पीपी चौधरी, श्रीगंगानगर से भाजपा के निहालचंद मेघवाल और श्रीअलवर से भाजपा उम्मीदवार बाबा बालकनाथ की जीत पक्की है.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
May 2024 Masik Rashifal: आप सभी के लिए मई का महीना कैसा रहेगा? पढ़ें संपूर्ण मासिक राशिफल
-
Parshuram Jayanti 2024: कब है परशुराम जयंती, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा का सही तरीका
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर नहीं ला पा रहे सोना-चांदी तो लाएं ये चीजें, बेहद खुश होंगी मां लक्ष्मी
-
Astro Tips: क्या पुराने कपड़ों का पौछा बनाकर लगाने से दुर्भाग्य आता है?