FIFA World Cup 2018: रोनाल्डो की हैट्रिक पुर्तगाल-स्पेन का मैच ड्रा
करिश्माई फारवर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो की शानदार हैट्रिक की बदौलत पुर्तगाल ने शुक्रवार देर रात यहां फीफा विश्व कप के ग्रुप बी के अपने पहले मुकाबले में स्पेन के खिलाफ 3-3 से ड्रा खेलकर एक अंक अर्जित किया।
नई दिल्ली:
करिश्माई फारवर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो की शानदार हैट्रिक की बदौलत पुर्तगाल ने शुक्रवार देर रात यहां फीफा विश्व कप के ग्रुप बी के अपने पहले मुकाबले में स्पेन के खिलाफ 3-3 से ड्रा खेलकर एक अंक अर्जित किया। पुर्तगाल के कप्तान रोनाल्डो ने अपने करियर में पहली बार स्पेन के खिलाफ गोल दागा। स्पेन के लिए इस मैच में डिएगो कोस्टा ने दो जबकि नाचो फनार्डीज ने एक गोल किया।
फिश्ट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पुर्तगाल ने तेज शुरुआत की और पहले मिनट से ही टीम लय में नजर आई। चौथे मिनट में स्पेन के डिफेंडर नाचो ने रोनाल्डो को बॉक्स में गिरा दिया जिसके कारण पुर्तगाल को पेनाल्टी मिली और रोनाल्डो ने गेंद को गोल में डालकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी।
स्पेन ने इस शुरुआती झटके से उबरने के लिए अपना स्वाभाविक खेल खेलना शुरू किया और अधिक समय तक गेंद पर नियंत्रण बनाने का प्रयास किया। धीरे-धीरे स्पेन की टीम लय में आई और 10वें मिनट में डेविड सिल्वा ने स्पेन को बराबरी पर लाने का प्रयास किया लेकिन वह गेंद को गोल में नहीं डाल पाए।
पुर्तगाल को 22वें मिनट में अपनी बढ़त को दोगुना करने का मौका मिला लेकिन टीम के फारवर्ड गोनकालो गुएडेस अपने कप्तान रोनाल्डो से मिले पास पर गोल करने में कामयाब नहीं हो पाए।
इसके दो मिनट बाद, स्पेन के शक्तिशाली स्ट्राइकर डिएगो कोस्टा ने अपने दम पर विपक्षी टीम की डिफेंस को भेदते हुए बॉक्स के बाहर से स्पेन के लिए बराबरी का गोल दागा।
बराबरी का गोल करने के बाद स्पेन का खेल और बेहतर हुआ। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि पहला हाफ 1-1 के स्कोर पर समाप्त होगा, लेकिन 44वें मिनट में रोनाल्डो ने 18 गज के बॉक्स के बाहर से शॉट मारा जिसे स्पेन के गोलकीपर डेविड डि गिया पकड़ नहीं पाए और पुर्तगाल ने मैच में 2-1 बढ़त बना ली।
दूसरे हाफ में स्पेन के खेल में अधिक आक्रामकता नजर आई और टीम को 55वें मिनट में फ्री-कि मिली। डेविड सिल्वा ने गेंद को मिडफील्डर सर्गियो बुस्क्वेट्स की ओर उछाला, बुस्क्वेट्स हेडर लगाने में कामयाब रहे और गेंद डिएगो कोस्टा की ओर गई जिसे गोल में डालकर स्पेन के स्ट्राइकर ने एक बार फिर अपनी टीम को बराबरी पर ला खड़ा किया।
इसके तीन मिनट बाद, डिफेंडर नाचो फनार्डीज ने अपनी राष्ट्रीय टीम के लिए पहला गोल दागकर स्पेन को मैच में बढ़त दिला दी। नाचो ने यह शानदार गोल बॉक्स के दाएं छोर से किया।
मैच में पहली बार बढ़त बानने के बाद स्पेन ने विपक्षी टीम को वापसी करने के अधिक मौके नहीं दिए। 88वें मिनट में पुर्तगाल को बॉक्स के बाहर फ्री-किक मिली और रोनाल्डो ने एक बार फिर यह दर्शाया की क्यों उन्हें दुनिया का सर्वश्रेष्ठ फुटबाल खिलाड़ी कहा जाता है।
रोनाल्डो ने फ्री-किक पर शानदार गोल करते हुए अपनी हैट्रिक पूरी की और पुर्तगाल इस मैच से एक अंक अर्जित करने में कामयाब रहा। रोनाल्डो अपने करियर में अब तक 51 बार हेट्रिक लगा चुके हैं।
फीफा विश्व कप के 21वें संस्करण के अपने अगले मुकाबले में पुर्तगाल बुधवार को मोरक्को से भिड़ेगी जबकि स्पेन का समाना ईरान से होगा।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
-
Arti Singh Wedding: आरती की शादी में पहुंचे गोविंदा, मामा के आने पर भावुक हुए कृष्णा अभिषेक, कही ये बातें
धर्म-कर्म
-
May 2024 Annaprashan Muhurat: अन्नप्राशन मई 2024 में कब-कब कर सकते हैं ? यहां जानें सही डेट और शुभ मुहूर्त
-
Saturday Jyotish Upay: शनिवार के दिन की गई यह एक गलती शनिदेव की कर सकती है नाराज, रखें ध्यान
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी
-
Ganga Saptami 2024 Date: कब मनाई जाएगी गंगा सप्तमी? जानें शुभ मूहूर्त, महत्व और मंत्र