Fifa World Cup: मुसा के दो गोल से नाइजीरिया की अंतिम-16 की उम्मीदें बरकरार
इस जीत से मिले तीन अंकों के साथ नाइजीरिया अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है।
नई दिल्ली:
अहमद मुसा के शानदार दो गोलों के दम पर नाइजीरिया ने शुक्रवार को वोलगोग्राड एरिना में खेले फीफा विश्व कप के 21वें संस्करण के ग्रुप-डी के मैच में आइसलैंड को 2-0 से मात देकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जाने की उम्मीदों को बरकारर रखा है।
इस जीत से मिले तीन अंकों के साथ नाइजीरिया अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है। उसे अगर अंतिम-16 में जगह बनानी है तो अर्जेटीना के खिलाफ खेले जाने वाले अगले मैच में जीत या ड्रॉ हासिल करना होगा। नाइजीरिया को पहले मैच में क्रोएशिया ने 2-0 से मात दी थी।
मुसा ने दोनों गोल दूसरे हाफ में किए। 0-2 से पिछड़ने के बाद आइसलैंड के पास भी पेनाल्टी पर गोल करने का मौका आया था जिसे वो भुना नहीं पाई।
पहले हाफ में दोनों टीमे बराबरी की फुटबाल खेल रही थीं। दोनों एक दूसरे के मौकों को काट रहीं थीं। तीसरे मिनट में ही आइसलैंड को फ्री किक मिली जिसे गयल्फी सिगुर्डसन ने लिया पर नाइजीरिया के गोलकीपर अझोहो ने उनके शॉट को बाहर भेज दिया।
नाइजीरिया कोशिश में तो थी, लेकिन आइसलैंड का डिफेंस उसे मौक ही नहीं बनाने दे रहा था। नाइजीरिया ने हालांकि गेंद पर अपना कब्जा आइसलैंड से ज्यादा बनाए रखा था। इसका फायदो वो उठा नहीं पाई।
आइसलैंड ने पहले हाफ में कुल पांच मौक बनाए जबकि नाइजीरिया एक भी मौका नहीं बना पाई।
36वें मिनट में आइसलैंड के बोडवार्सन और बजार्सन को मौका मिला जो जाया चला गया। 41वें मिनट में बजार्सन के पास एक और मौका था लेकिन यह स्ट्राकर यहां भी कामयाब नहीं हो सका। 45वें मिनट में मिली फ्री किक पर भी सिगुडर्सन गोल नहीं कर सके।
पहले हाफ में एक भी मौका नहीं बनाने वाले नाइजीरिया ने दूसरे हाफ में आते ही पहला मौका बनाया और उसी पर गोल कर आइसलैंड को परेशानी में डाल दिया। 49वें मिनट में अधिकतर समय खाली रहे विक्टर मोसेस ने बाएं फ्लैंक से बॉक्स के अंदर मुसा को गेंद दी। मुसा ने गेंद को अपने पैर से उछाला और दूसरी बार में उसे नेट के अंदर भेज नाइजीरिया को 1-0 से आगे कर दिया।
अब नाइजीरिया हावी थी। उसे 57वें और 61वें मिनट में गोल करने के दो मौके मिले। इन दोनों मौकों पर वह विफल रही। 67वें मिनट में रुरिक गिस्लासन ने आइसलैंड को बराबरी दिलाने का प्रयास किया जो बेकार हो गया।
74वें मिनट में मुसा ने अपनी टीम को 2-0 से आगे कर ही दिया। हालांकि यहा स्टार खिलाड़ी अपनी किस्मत से मात खा बैठा और गेंद बार से टकरा कर वापस आ गई। मुसा ने वक्त बर्बाद नहीं किया और अगले ही मिनट बाएं छोर से आसानी से गोलकीपर को छकाते हुए खाली पड़े गोल में गेंद को डाल स्कोर 2-0 से अपनी टीम के पक्ष में कर दिया।
आइसलैंड के पास भी गोल करने का मौका आया था। वीएआर की मदद से उसे 83वें मिनट में पेनाल्टी मिली जिस पर सिगुर्डसन गोल नहीं कर पाए।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी