चर्चित अभिनेता, लेखक और पद्मश्री टॉम ऑल्टर का हुआ निधन
चर्चित अभिनेता, लेखक और पद्मश्री से सम्मानित टॉम आल्टर का 67 साल की उम्र में निधन हो गया है।
नई दिल्ली:
चर्चित अभिनेता, लेखक और पद्मश्री से सम्मानित टॉम आल्टर का 67 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनका निधन मुंबई के एक हॉस्पिटल में हुआ। वह स्किन कैंसर से जूझ रहे थे। आल्टर ने 300 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया था। इसके अलावे उन्होंने कई टीवी शो में ही हिस्सा लिया था। इनका शो गैंगस्टर केशव कालसी काफी प्रसिद्ध हुआ था। वह एक खेल पत्रकार भी थे। एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक परिवार की ओर से बयान जारी कर कहा गया है, 'दुख के साथ हम अभिनेता, लेखक, निदेशक, पद्मश्री के निधन की घोषणा करते हैं। टॉम शुक्रवार रात में अपने परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में दुनिया से विदा हो गए। हमारा आग्रह है कि इस समय उनकी प्राइवेसी का सम्मान किया जाए।'
1950 में मसूरी में जन्मे आल्टर भारत में तीसरी पीढ़ी के अमेरिकी थे। वूडस्टॉक स्कूल में शुरुआती पढ़ाई के बाद वह थोड़े दिनों के लिए येल यूनिवर्सिटी गए और 70 के शुरुआती दशक में भारत लौट आए।
अभिनय में गोल्ड मेडल डिप्लोमा के साथ कोर्स पूरा किया था। उनके अलावा बेंजामिन गिलानी और फुंसोक लद्दाखी को इस कोर्स के लिए चुना गया था।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
May 2024 Masik Rashifal: आप सभी के लिए मई का महीना कैसा रहेगा? पढ़ें संपूर्ण मासिक राशिफल
-
Parshuram Jayanti 2024: कब है परशुराम जयंती, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा का सही तरीका
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर नहीं ला पा रहे सोना-चांदी तो लाएं ये चीजें, बेहद खुश होंगी मां लक्ष्मी
-
Astro Tips: क्या पुराने कपड़ों का पौछा बनाकर लगाने से दुर्भाग्य आता है?