logo-image
लोकसभा चुनाव

Cannes 2018: रेड कार्पेट पर नजर आया सोनम कपूर का 'फ्रेंच क्लासी' लुक

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर के ब्राइडल लुक के बाद अब फ्रांस के फ्रेंच रिवेरा से उनका कान्स लुक भी सामने आ गया है।

Updated on: 14 May 2018, 07:52 PM

मुंबई:

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर के ब्राइडल लुक के बाद अब फ्रांस के फ्रेंच रिवेरा से उनका कान्स लुक भी सामने आ गया है। कान्स फिल्म फेस्टीवल में सोनम कपूर ने पहले दिन मदर ऑफ पर्ल का ब्लैक एंड व्हाइट पोल्का डॉट मैक्सी ड्रेस पहना।

ट्रेंडी सनग्लासेस पहने सोनम कपूर ने अपनी पोल्का ड्रेस के साथ क्लोई ब्लैक बूट्स और बोटेगा वेनेटा का टोटे बैग कैरी किया था। सोनम ने अपने कांस लुक की पहली फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'हे कान्स।' 

सोनम की स्टाइलिंग उनकी बहन रिया कपूर और दीप कैली ने की है।

सोनम 8वीं बार कान्स फिल्म फेस्टीवल का हिस्सा बन रही है। वह 14 और 15 मई को कांस के रेड कार्पेट पर चलेंगी। सोनम कान्स में लॉरेल का प्रतिनिधित्व करती है। जिसके लिए दीपिका पादुकोण और ऐश्वर्या राय भी कान्स का हिस्सा बनी।

सोनम कपूर ने इस साल 8 मई को दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी की है।  1 जून को सोनम कपूर की फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' रिलीज होने जा रही और 29 जून को रिलीज होने जा रही 'संजू' में भी वह अहम किरदार निभाती नजर आएंगी।

इसे भी पढ़ें: कान 2018 में छाईं दीपिका पादुकोण, पैंटसूट से कैजुअल लुक तक, देखें उनके 10 अवतार