2 महीने बाद ब्वॉयफ्रेंड आनंद अहूजा साथ शादी करने वाली हैं सोनम कपूर?
बॉलीवुड की फैशन आइकॉन सोनम कपूर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। खबरों की मानें तो वह जल्द ही ब्वॉयफ्रेंड आनंद अहूजा के साथ सात फेरे लेंगी।
मुंबई:
बॉलीवुड की फैशन आइकॉन सोनम कपूर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। खबरों की मानें तो वह जल्द ही ब्वॉयफ्रेंड आनंद अहूजा के साथ सात फेरे लेंगी।
मुंबई मिरर में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, सोनम और आनंद 11 और 12 मई को जेनेवा में शादी करने जा रहे हैं।
सोनम कपूर की वेडिंग प्लान करने वाली टीम के एक सूत्र ने बताया कि डेट और वेन्यू फिक्स हो चुका है। फैमिली और रिश्तेदारों के लिए फ्लाइट बुक की जा रही है। सोनम के पिता अनिल कपूर पर्सनली फोन कर सभी को इनवाइट कर रहे हैं। पहले संगीत और मेहंदी की रस्में होगीं। फिर हिंदू रीति-रिवाज से शादी की जाएगी।
ये भी पढ़ें: शिल्पा शिंदे ने लगा दी मुहर? 'भाभीजी' बनकर गा रही हैं सुनील का गाना
जेनेवा में क्यों कर रही हैं शादी?
कुछ दिनों पहले एक शूट के लिए सोनम जेनेवा गई थीं। उन्हें वो जगह बहुत पसंद आई। उन्होंने छोटी बहन रिहा से बात की और शादी का वेन्यू फाइनल किया।
गौरतलब है कि पिछले साल पिता के बर्थडे पर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की थीं। इसके जरिए लोगों को आनंद के साथ रिलेशनशिप के बारे में बताया था। जब सोनम को 'नीरजा' फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था, तब अनिल और सुनीता के साथ आनंद भी नजर आए थे।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
May 2024 Masik Rashifal: आप सभी के लिए मई का महीना कैसा रहेगा? पढ़ें संपूर्ण मासिक राशिफल
-
Parshuram Jayanti 2024: कब है परशुराम जयंती, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा का सही तरीका
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर नहीं ला पा रहे सोना-चांदी तो लाएं ये चीजें, बेहद खुश होंगी मां लक्ष्मी
-
Astro Tips: क्या पुराने कपड़ों का पौछा बनाकर लगाने से दुर्भाग्य आता है?