शबाना आजमी: लोकतंत्र के लिए 'शांत बैठी बड़ी आबादी' को आना होगा सामने
शबाना और अपर्णा सेम का मानना है कि 'शांत बैठी बड़ी आबादी' को लोकतंत्र के लिए सामने आना होगा और विरोध करना होगा।
नई दिल्ली:
अभिनेत्री शबाना आजमी और अपर्णा सेन ने शांत बैठी आबादी को लोकतंत्र के लिए सामने आने के लिए कहा है।
शबाना और अपर्णा सेन का मानना है कि 'शांत बैठी बड़ी आबादी' को लोकतंत्र के लिए सामने आना होगा और विरोध करना होगा। शबाना ने कहा, 'शांत बैठी बड़ी आबादी' किनारे खड़े होकर तमाशा देखना बंद करें और सामने आए, क्योंकि यह किसी भी लोकतंत्र की सेहत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।'
उन्होंने आगामी फिल्म 'सोनाटा' पर 'टेक्स्ट टू कन्टेक्स्ट' विषय पर आयोजित एक सत्र में कहा, 'भारत एक ऐसा देश है, जो कई शताब्दियां एक साथ जीता है। एक ओर हम बहुत ही सशक्त महिलाओं को देखते हैं, तो दूसरी तरफ महिला भ्रूणहत्या भी हो रही है लेकिन जब मैं इस तस्वीर को समग्रता में देखती हूं तो मैं आशावादी हो जाती हूं।'
और पढ़ें: अर्जुन रामपाल ने तोड़ी अपनी चुप्पी, कैमरामैन से मारपीट के आरोपों को किया ख़ारिज
उन्होंने कहा, 'यह बहुत मजबूत नागरिक समाज और लोकतंत्र है और यह संघर्ष करता हैं और मजबूत होता है और मेरी आशा वहीं से आती है।'
शबाना ने महिला आंदोलन पर वैश्विक संवाद में विश्वास जताते हुए कहा कि भारत में भी यह धीरे-धीरे शुरू हो रहा है।
और पढ़ें: मेघालय: विनोद खन्ना के लिए आयोजित कर दी 'शोकसभा', BJP ने मांगी माफी
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
Aaj Ka Panchang 6 May 2024: क्या है 6 मई 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल
-
Love Rashifal 6 May 2024: इन राशियों का आज पार्टनर से हो सकता है झगड़ा, जानें अपनी राशि का हाल
-
Somwar Ke Upay: सोमवार के दिन करें ये चमत्कारी उपाय, शिव जी हो जाएंगे बेहद प्रसन्न!