'गोलमाल अगेन' और 'सीक्रेट सुपरस्टार' की टक्कर पर क्या बोले आमिर खान और अजय देवगन
अजय देवगन और आमिर खान ने एक दूसरे की फिल्मों 'गोलमाल अगेन' और 'सीक्रेट सुपरस्टार' की तारीफ की है।
नई दिल्ली:
इस दिवाली दो बड़ी फिल्में रिलीज हो रही है, अजय देवगन की 'गोलमाल अगेन' और आमिर खान की 'सीक्रेट सुपरस्टार'। दोनों ही फिल्मे अपने आप में खास है। कहानी से लेकर दोनों के दर्शक वर्ग भी अलग है।
अक्सर ऐसा देखा जाता है कि बॉक्स ऑफिस पर जब दो फिल्में टकराती हैं तो उनके स्टार्स के बीच में भी मनमुटाव हो जाता है। लेकिन यहां कुछ और ही देखने को मिला। आमिर और अजय बिलकुल उसी अंदाज में एक दूसरे से मिले जैसे 'इश्क' फिल्म के राजा और अजय।
'दंगल' एक्टर आमिर ने अजय की तारीफ करते हुए उन्हें महान व्यक्ति करार दिया। आमिर ने शनिवार को ट्विटर पर अजय के साथ की एक तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने लिखा, 'ये 'गोलमाल' के लिए। लंबे आरसे बाद अजय से मिला। क्या महान व्यक्ति हैं।'
Here's to Golmaal 👍 !!! Met Ajay after so long :-) . What a great guy! pic.twitter.com/OOdqJ89B30
— Aamir Khan (@aamir_khan) October 14, 2017
वहीं, अजय ने भी आमिर को 19 नवंबर को रिलीज होने जा रही फिल्म के लिए शुभकामनाएं दी। अजय ने लिखा, 'अच्छे लोग हमेशा जीतते हैं। सीक्रेट हो या नहीं। शुभकामनाएं।'
Good guys always win.... secret or not ! Best of luck #SecretSuperstar. https://t.co/oydJvosoSC
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) October 14, 2017
अजय की फिल्म 'गोलमाल अगेन' 20 नवंबर को रिलीज ही रही है। डायरेक्टर रोहित शेट्टी की यह फिल्म गोलमाल सीरीज की चौथी फिल्म है इसमें परिणीति चोपड़ा और तब्बू भी नजर आएंगे।
बता दें, अजय और आमिर की जोड़ी बड़े आखिरी बार पर्दे पर साल 1997 में फिल्म 'इश्क' में जमी थी। कॉमेडी से भरी इस फिल्म में आमिर,जूही चावला और अजय, काजोल के साथ इश्क लड़ाते दिखे थे।
आमिर खान के चैट शो में विराट कोहली ने बताया अनुष्का का निकनेम
अजय देवगन की 'गोलमाल अगेन' का है सलमान खान कनेक्शन, जानें कैसे
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Vindu Dara Singh Birthday: मुस्लिम लड़की से शादी करके पछताए विंदू दारा सिंह, विवादों में रही पर्सनल लाइफ
-
Heeramandi: सपने में आकर डराते थे भंसाली, हीरामंडी के उस्ताद इंद्रेश मलिक ने क्यों कही ये बात
-
Sonali Bendre On South Cinema: बहुत मुश्किल है साउथ फिल्मों में काम करना, सोनाली बेंद्रे ने क्यों कही ये बात?
धर्म-कर्म
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
Aaj Ka Panchang 6 May 2024: क्या है 6 मई 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल
-
Love Rashifal 6 May 2024: इन राशियों का आज पार्टनर से हो सकता है झगड़ा, जानें अपनी राशि का हाल
-
Somwar Ke Upay: सोमवार के दिन करें ये चमत्कारी उपाय, शिव जी हो जाएंगे बेहद प्रसन्न!