logo-image

Bipasha Basu: बिपाशा बसु ने देवी के बर्थडे से शेयर की क्यूट फोटो, स्विमसूट में लगीं प्यारी

बिपाशा बसु ने मालदीव वेकेशन से अपनी बेटी देवी बसु सिंह ग्रोवर का एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया. वीडियो में देवी को येलो कलर की बिकिनी में एक खिड़की के पीछे खड़ी होकर क्यूट अंदाज में देखा जा सकता है

Updated on: 15 Nov 2023, 07:50 AM

नई दिल्ली:

बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) इन दिनों अपने पैरेंटहुड फेस को खूब एन्जॉय कर रहे हैं. जब से बिपाशा मां बनी हैं, तब से सोशल मीडिया पर अपनी बेटी से जुड़ा अपडेट शेयर करती रहती हैं और फैंस का मनोरंजन करती रहती हैं. 12 अक्टूबर को कपल की बेटी देवी (Devi) एक साल की हो गई है. ये कपल के लिए बहुत बड़ा दिन था, यही कारण है कि इस दिन को उन्होंने बहुत ही स्पेशल ढंग से मनाया था,  इसके फोटोज और वीडियोज लगातार सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं.  हाल ही में उनका मालदीव में एन्जॉय करते हुए फोटो सामने आया था, वहीं अब उनका येलो स्विमसूट पहने हुए एक फोटो सामने आया है, जिसमें वो बहुत क्यूट लग रही हैं. 

येलो कलर की बिकिनी में दिखीं देवी 

बिपाशा बसु ने मालदीव वेकेशन से अपनी बेटी देवी बसु सिंह ग्रोवर का एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया. वीडियो में देवी को येलो कलर की बिकिनी में एक खिड़की के पीछे खड़ी होकर क्यूट अंदाज में देखा जा सकता है. जब वह होटल के कमरे से सीन का आनंद ले रही थी तो उसे अपनी मां का समर्थन प्राप्त था.झलक शेयर करते हुए बिपाशा ने कैप्शन में लिखा, "वाटर बेबी" . 12 नवंबर को बिपाशा ने अपनी बेटी देवी बसु सिंह ग्रोवर का पहला जन्मदिन मनाने के लिए इंस्टाग्राम पर एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया.  

ये भी पढ़ें- Children's Day: बेहद क्यूट... रणबीर कपूर से लेकर आलिया तक बचपन में ऐसे दिखते थे बॉलीवुड सेलेब्स

'सभी को दिवाली की शुभकामनाएं'

पोस्ट में देवी के 9 महीने  के एक खूबसूरत पल को कैद करते हुए एक तस्वीर पेश की गई, और करण सिंह ग्रोवर को अपने छोटे बच्चे की तारीफ करते देखा जा सकता है. उन्होंने कैप्शन दिया, “जन्म का जादू. मां के पेट में 9 महीने और अब आज देवी 1 साल की हो गई है. यह समय हमारे जीवन का सबसे अद्भुत समय रहा है. हम अपनी छोटी देवी के साथ कई साहसिक कारनामों का इंतजार कर रहे हैं.''एक्ट्रेस ने आगे कहा, “मुझे हमेशा उसके आस-पास की जादुई चीजों पर आश्चर्य होता है… और अब उसका पहला जन्मदिन और दिवाली एक ही दिन है. वह वास्तव में हमारे लिए मां का मिष्टी आशीर्वाद है. हमारी लक्ष्मी मां. सभी को दिवाली की शुभकामनाएं. देवी और हमारे लिए प्यार और आशीर्वाद के लिए.''