अमूल ने बनाया राजकुमार राव की फिल्म 'न्यूटन' का डूडल
वहीं दूसरी ओर 'न्यूटन' को ऑस्कर अवॉर्ड्स में 'बेस्ट फॉरेन फिल्म' की श्रेणी में जगह मिलने के बाद राजकुमार राव के सितारे बुलंदी पर हैं।
नई दिल्ली:
राजकुमार राव की हालिया रिलीज फिल्म बॉक्स आॅफिस पर इस तरह कमाल दिखाएगी, शायद ही किसी ने सोचा होगा। 22 सितंबर को रिलीज हुई 'न्यूटन' फिल्म को दर्शकों का जबर्दस्त रिस्पांस मिल रहा है।
वहीं दूसरी ओर 'न्यूटन' को ऑस्कर अवॉर्ड्स में 'बेस्ट फॉरेन फिल्म' की श्रेणी में जगह मिलने के बाद राजकुमार राव के सितारे बुलंदी पर हैं। ऐसे में अमूल ने अपने लेटेस्ट डूडल में 'न्यूटन' फिल्म को जगह दी है। इसमें राजकुमार राव को ईवीएम मशीन को लेकर भागते हुए दिखाया गया है।
अमूल ने अपने डूडल में लिखा, 'न्यूटन आॅस्कर के लिए! और साथ ही लिखा, अमूल न्यूट्रीशन!'
#Amul Topical: India's official entry for 2018 Academy Awards! pic.twitter.com/crVQDb5gXi
— Amul.coop (@Amul_Coop) September 26, 2017
इस फिल्म को बॉलीवुड सितारों ने भी काफी सराहा। महानायक अमिताभ बच्चन ने राजकुमार राव की फिल्म की तारीफ करते हुए कहा कि 'न्यूटन' आंख खोलने वाली फिल्म है और इसे देखना चाहिए। अमिताभ ने ट्वीट कर फिल्म की सराहना करते हुए कहा कि 'न्यूटन' वास्तविकता दर्शाती है।
हालांकि पिछले दिनों 'न्यूटन' विवादों में घिरी नजर आई। फिल्म पर हॉलीवुड फिल्म की कॉपी का आरोप लगा गया, जिसको लेकर फिल्म निर्माता अनुराग बासु राजकुमार राव के बचाव में उतरे और उन्होंने उनका पक्ष लिया।
और पढ़ें: 'न्यूटन' विवाद: 'सीक्रेट बैले' के निर्माता मार्को मुलर बोले- फिल्म में चोरी का कोई भी अंश नहीं
लेकिन फिल्म 'सीक्रेट बैले' के निर्माता मार्को मुलर सामने आए और उन्होंने राजकुमार राव की फिल्म 'न्यूटन' में किसी भी प्रकार की साहित्यिक चोरी का कोई संकेत नहीं है।
सीवी रेड्डी की अध्यक्षता वाले फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया की जूरी ने ऑस्कर के लिए 'न्यूटन' को चुना है। उन्होंने 26 भारतीय भाषाओं की फिल्मों में से राजकुमार की मूवी को सिलेक्ट किया है। राज ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इसकी जानकारी दी है।
बता दें राजकुमार 'लव सोनिया', '5 वेडिंग्स', 'इत्तेफाक: इट हेप्पन्ड वन नाइट' और 'फन्ने खां' जैसी फिल्मों में जल्द दिखाई देंगे।
Don't Miss
वीडियो
-
USA का SM-3 इंटरसेप्टर कितना खतरनाक ? ईरानी बैलिस्टिक मिसाइक को किया था पहले हमले में राख
-
ईस्ट मेदिनीपुर में भिड़े BJP-TMC कार्यकर्ता, बीजेपी उम्मीदवार अभिजीत गंगोपाध्याय के नॉमिनेशन में बवाल
-
Election Superfast: लोकसभा चुनाव से जुड़ी हर खबर देखें वो भी फटाफट अंदाज में इलेक्शन सुपरफास्ट के इस बुलेटिन में
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Hinduism: हिंदू धर्म में क्या है मुस्लिमों का स्थान, सदियों पुराना है ये इतिहास
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी आज, इस शुभ मुहूर्त में करें पारण, जानें व्रत खोलने का सही तरीक
-
Varuthini Ekadashi 2024: शादी में आ रही है बाधा, तो वरुथिनी एकादशी के दिन जरूर दान करें ये चीज
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी पर अपनी राशि के अनुसार जपें मंत्र, धन वृद्धि के बनेंगे योग