'गोलमाल अगेन' की सफलता के बाद अब फिल्मों से ब्रेक लेंगी तब्बू?
फिल्म दुनियाभर में 20 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। इसने अब तक 179.70 करोड़ रुपये तक की कमाई की है।
मुंबई:
तब्बू ने 'गोलमाल अगेन' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म फ्रेंचाइजी का तमगा देने के लिए फैंस का आभार व्यक्त किया। साथ ही कहा कि अब वह कुछ समय के लिए फिल्मों से ब्रेक लेना चाहती हैं।
तब्बू ने अगली फिल्म के बारे में पूछे जाने पर कहा, 'मैं अब ब्रेक लेने की कोशिश कर रही हूं।' रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा समर्थित 'गोलमाल अगेन' इस फिल्म की फ्रेंचाइजी का चौथा सीक्वल है।
रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित फिल्म में अजय देवगन, परिणीति चोपड़ा, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े और कुणाल खेमू जैसे सितारे प्रमुख भूमिका में हैं।
ये भी पढ़ें: कॉमेडी नहीं, रोमाटिंक अंदाज में नजर आए कपिल शर्मा
फिल्म दुनियाभर में 20 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। इसने अब तक 179.70 करोड़ रुपये तक की कमाई की है।
वैसलीन की ब्रांड एंबेसडर तब्बू ने फिल्म के बारे में कहा, 'मैं अपने प्रशंसकों की शुक्रगुजार हूं कि उन्हें 'गोलमाल 4' इस फ्रेंचाइजी की अब तक की बेहतरीन फिल्म लगी क्योंकि मैं इस फिल्म का हिस्सा रही।'
ये भी पढ़ें: 'पद्मावती' पर साथ आये कांग्रेस और बीजेपी, चुनाव आयोग से की रोक लगाने की मांग
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
Aaj Ka Panchang 6 May 2024: क्या है 6 मई 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल
-
Love Rashifal 6 May 2024: इन राशियों का आज पार्टनर से हो सकता है झगड़ा, जानें अपनी राशि का हाल
-
Somwar Ke Upay: सोमवार के दिन करें ये चमत्कारी उपाय, शिव जी हो जाएंगे बेहद प्रसन्न!