श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को 'बॉडी' कहने पर मीडिया पर भड़के ऋषि कपूर
मीडिया में श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को बॉडी कहे जाने से ऋषि कपूर ने नाराजगी जाहिर की है।
मुंबई:
श्रीदेवी के आकस्मिक निधन से पूरा देश सदमे में है। इस खबर से बड़ी शख्सियतों से लेकर आम जनता तक बेहद दुखी है। एक्टर ऋषि कपूर भी इस घटना से इतने आहत हैं कि उन्होंने मीडिया में श्रीदेवी के निधन को लेकर चल रहे रिपोर्ट्स पर गुस्सा निकाला है।
दरअसल, मीडिया में श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को बॉडी कहे जाने से ऋषि कपूर ने नाराजगी जाहिर की है।
65 साल के एक्टर ने ट्वीट किया, 'श्रीदेवी अचानक 'बॉडी' कैसे बन गईं? सभी टीवी चैनल्स रिपोर्ट कर रहे हैं कि उनकी बॉडी रात में मुंबई लाई जाएगी.. अचानक से आपकी पहचान खो जाती है और सिर्फ एक बॉडी बन जाती है?'
How has Sridevi all of a sudden become the “body”? All television channels reporting “the body will be brought to Mumbai in the night!” Suddenly your individuality gets lost and becomes a mere body??
— Rishi Kapoor (@chintskap) February 25, 2018
ये भी पढ़ें: दुबई में होटल के कमरे में कुछ यूं बीते श्रीदेवी के आखिरी 'लम्हे'
ऋषि ने श्रीदेवी के निधन के बाद कई ट्वीट्स किए। उन्होंने लिखा है, 'मैं इस दुखद घटना के साथ उठा.. बहुत दुखी हूं.. बोनी कपूर और उनकी दोनों बेटियों के साथ मेरी संवेदनाएं।'
Henceforth no more Moonlit nights! Chandni gone forever. Alas! pic.twitter.com/VUuO3dQebL
— Rishi Kapoor (@chintskap) February 25, 2018
बता दें कि ऋषि कपूर और श्रीदेवी ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। दोनों 'नगीना', 'गुरुदेव', 'चांदनी', 'कौन सच्चा कौन झूठा' और 'बंजारन' जैसी फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं।
Woken up to this tragic news. Absolute shock. Sad. Heartfelt condolences to Boney and their two daughters!
— Rishi Kapoor (@chintskap) February 25, 2018
बता दें कि श्रीदेवी एक हफ्ते पहले बॉलीवुड एक्टर और भतीजे मोहित मारवाह की शादी में शरीक होने के लिए दुबई गई थीं। उनके साथ पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी भी थीं। वहीं बड़ी बेटी जाह्नवी अपनी डेब्यू फिल्म 'धड़क' की शूटिंग के कारण दुबई नहीं जा सकीं।
खबरों की मानें तो निधन से पहले श्रीदेवी दुबई के एमिरेट्स टावर होटल में अपने कमरे में थीं। वह दो दिन से कमरे से बाहर नहीं निकली थीं। वहीं बोनी कपूर मोहित-अंतरा की शादी के बाद मुंबई वापस लौट आए थे, लेकिन शनिवार को वह श्री को सरप्राइज देने दुबई पहुंचे।
बोनी ने श्रीदेवी से बातें की और इसके बाद दोनों डिनर डेट पर जाने के लिए तैयार होने लगे। रात करीब 9 बजे श्रीदेवी बाथरूम गईं, लेकिन जब 15 मिनट बाद भी बाहर नहीं आईं तो बोनी ने बाथरूम का दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई आवाज नहीं आने पर उन्होंने धक्का देकर दरवाजा खोला तो देखा कि श्रीदेवी अचेत अवस्था में नीचे गिरी हुई हैं।
इसके बाद आनन-फानन में बोनी ने रिश्तेदारों को बुलाया और पुलिस को जानकारी दी। श्रीदेवी को हॉस्पिटल लेकर जाया गया, लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर्स ने बताया कि हार्ट अटैक के कारण उनका निधन हो गया है।
ये भी पढ़ें: बॉलीवुड की 'चांदनी' जाते-जाते बनी गूगल क्वीन
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी