59.25% Voting के साथ 4th फेज का मतदान संपन्न, जानें कहां कितनी हुई वोटिंग के अलावा और भी बहुत कुछ
केंद्रीय मंत्री एवं बीजेपीनेता गिरिराज सिंह, एस एस आहलूवालिया और बाबुल सुप्रियो तथा पूर्व केंद्रीय मंत्रियों एवं कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद और अधीर रंजन चौधरी सहित 961 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत ईवीएम में कैद हो गई.
नई दिल्ली:
लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2019) के पहले तीन चरणों में 302 सीटों पर मतदान हो चुका है. चौथे चरण (Lok Sabha Election 2019 4th phase) में केंद्रीय मंत्री एवं बीजेपीनेता गिरिराज सिंह, एस एस आहलूवालिया और बाबुल सुप्रियो तथा पूर्व केंद्रीय मंत्रियों एवं कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद और अधीर रंजन चौधरी सहित 961 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत ईवीएम में कैद हो गई. इस चरण में फीसद 59.25% वोट पड़े जो पिछले लोकसभा चुनाव में हुई 62.74 के मुकाबले कम है.
राज्य | 1 बजे | 02 बजे | 6 बजे तक | अंतिम अपडेट | 2014 में वोटिंग% |
बिहार | 18% | 38% | 63.67 | 57.34 | |
कश्मीर | 6% | 6.66% | 9.79 | 28.84 | |
मध्य प्रदेश | 31% | 43% | 65.86 | 64.88 | |
महाराष्ट्र | 20% | 30% | 51.28 | 55.59 | |
ओडिशा | 21% | 36% | 64.05 | 75.55 | |
राजस्थान | 32% | 45% | 62.93 | 64.27 | |
उत्तरप्रदेश | 25% | 34% | 53.12 | 58.38 | |
बंगाल | 36% | 52% | 76.47 | 83.39 | |
झारखंड | 32% | 45% | 63.76 | 57.45 | |
भाकपा के कन्हैया कुमार, बीजेपीके बैजयंत पांडा, कांग्रेस की उर्मिला मातोंडकर, समाजवादी पार्टी की डिंपल यादव, तृणमूल कांग्रेस की शताब्दी रॉय और कांग्रेस के मिलिंद देवड़ा सहित कई अन्य उम्मीदवार भी चौथे चरण में चुनाव लड़ रहे नामी चेहरों में शामिल हैं.
चौथे चरण के चुनाव के साथ ही महाराष्ट्र (Maharashtra Election) की सभी सीटों पर चुनाव संपन्न हो गया. राज्य में विपक्षी कांग्रेस को उत्तरी महाराष्ट्र और मुंबई में अपना खोया जनसमर्थन फिर से हासिल करने व उसकी सहयोगी एनसीपी को भी ठाणे जिले और पश्चिमी महाराष्ट्र में फिर से वापसी का इंतजार है. चौथे चरण की सभी 17 सीटों पर एनडीए का कब्जा था.
राजस्थान (Rajasthan Election) में सोमवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत, जयपुर के पूर्व राज परिवार की सदस्य दीया कुमारी और दो केंद्रीय मंत्री सहित 115 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई. जोधपुर सीट पर वैभव का मुकाबला केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से है. राजस्थान में बीजेपी ने कांग्रेस का क्लीन स्वीप किया था.
उत्तर प्रदेश (UP Election) में सोमवार को जिन 13 सीटों पर मतदान होना है, उनमें ज्यादातर पर बीजेपीऔर सपा-बसपा गठबंधन के बीच सीधी टक्कर थी. कन्नौज सीट सपा पर अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव की किस्मत का फसला वोटरों ने कर दिया है . 2014 में बीजेपीने इन 13 सीटों में से 12 पर जीत दर्ज की थी. कम से कम तीन सीटों (उन्नाव, फर्रुखाबाद और कानपुर) पर कांग्रेस की अच्छी मौजूदगी है. अनु टंडन उन्नाव, सलमान खुर्शीद फर्रुखाबाद और श्रीप्रकाश जायसवाल कानपुर से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं.
यह भी पढ़ेंः वाराणसीः सपा से तेजबहादुर के नामांकन के बाद, शालिनी यादव ने भी किया नामांकन, बोलीं...
पश्चिम बंगाल (West Bengal Election) के चार जिलों में फैली आठ लोकसभा सीटों पर वोटिंग हुई. इस चरण में भी हिंसा की छिटपुट घटनाओं के बीच अच्छा मतदान हुआ. इन सीटों पर तृणमूल कांग्रेस, भाजपा, कांग्रेस और वाम मोर्चा के बीच चतुष्कोणीय मुकाबला है.
ओडिशा (Odisha Election) की जिन छह सीटों पर मतदान हुआ, उन पर 2014 में बीजद ने जीत दर्ज की थी. लेकिन इस बार बीजेपीबीजद के जनाधार में सेंध लगाने की पूरी कोशिश कर में है. राज्य की 41 विधानसभा सीटों पर भी मतदान हो रहा है.
बिहार (Bihar Election) में जिन पांच लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है, वे सभी सीटें अभी बीजेपीऔर उनकी सहयोगी पार्टियों के पास हैं. लेकिन इस बार बीजेपीऔर उनकी सहयोगी पार्टियों को राजद-कांग्रेस गठबंधन से अच्छी चुनौती मिलती दिख रही है. खासकर बेगूसराय सीट पर लोगों की नजरें थीं, जहां भाकपा के कन्हैया कुमार और बीजेपीनेता गिरिराज सिंह के बीच मुकाबला बताया जा रहा है. हालांकि, राजद उम्मीदवार तनवीर हसन ने पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपीउम्मीदवार को कड़ी टक्कर दी थी और इस बार भी उनके अच्छे प्रदर्शन की संभावनाएं जताई जा रही हैं.
मध्य प्रदेश (MP Election) की छह सीटों पर कांग्रेस और बीजेपीके बीच सीधी टक्कर थी. छिंदवाड़ा सीट से 9 बार लोकसभा सांसद रह चुके मुख्यमंत्री कमलनाथ विधानसभा उप-चुनाव जबकि उनके बेटे नकुल नाथ लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं.
यह भी पढ़ेंः मध्य प्रदेश की 6 सीटों पर 66.14 प्रतिशत मतदान हुआ, जानिए कहां कितना वोट पड़ा
झारखंड की तीन सीटों पर वोटरों ने 59 उम्मीदवारों की किस्मत तय कर दी है. केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत लोहरदगा (एसटी) सीट से किस्मत आजमा रहे थे.
जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir Election) की अनंतनाग लोकसभा सीट के हिस्से कुलगाम जिले में अनंतनाग सीट चार जिलों- अनंतनाग, कुलगाम, शोपियां और पुलवामा- में फैली हुई है, जिसमें कुल 16 विधानसभा क्षेत्र हैं. सुरक्षा कारणों से अनंतनाग सीट पर तीन चरण में मतदान कराए जा रहे हैं.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Vindu Dara Singh Birthday: मुस्लिम लड़की से शादी करके पछताए विंदू दारा सिंह, विवादों में रही पर्सनल लाइफ
-
Heeramandi: सपने में आकर डराते थे भंसाली, हीरामंडी के उस्ताद इंद्रेश मलिक ने क्यों कही ये बात
-
Sonali Bendre On South Cinema: बहुत मुश्किल है साउथ फिल्मों में काम करना, सोनाली बेंद्रे ने क्यों कही ये बात?
धर्म-कर्म
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
Aaj Ka Panchang 6 May 2024: क्या है 6 मई 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल
-
Love Rashifal 6 May 2024: इन राशियों का आज पार्टनर से हो सकता है झगड़ा, जानें अपनी राशि का हाल
-
Somwar Ke Upay: सोमवार के दिन करें ये चमत्कारी उपाय, शिव जी हो जाएंगे बेहद प्रसन्न!