Haryana Assembly Election: तो क्या इस बार ताऊ देवीलाल का रिकॉर्ड तोड़ देगी बीजेपी
एक चुनावी सभा में पीएम नरेंद्र मोदी ने दावा करते हुए कि हवा का रुख साफ है, हरियाणा में नया इतिहास बनने जा रहा है.
नई दिल्ली:
हरियाणा विधानसभा चुनाव अपने पूरे शबाब पर है. चरखी दादरी में मंगलवार को एक चुनावी सभा में पीएम नरेंद्र मोदी ने दावा करते हुए कि हवा का रुख साफ है, हरियाणा में नया इतिहास बनने जा रहा है. पीएम मोदी का इशारा उस रिकॉर्ड के तरफ था जो चौधरी देवीलाल ने 1977 में बनाया था. जनता पार्टी ने उस समय 90 में से रिकॉर्ड 75 सीटें जीती थीं. यह रिकॉर्ड अब तक हुए 13 चुनावों में आज तक कोई नहीं तोड़ पाया है.
यूं ही नहीं किया दावा
पीएम नरेंद्र मोदी का यह दावा हवा हवाई नहीं है. इस चुनाव में कांग्रेस खुद कांग्रेस से ही लड़ रही है जबकि इनेलो अभी घर के झगड़े से नहीं उबर पाई है. वहीं पीएम का दांव स्थानीय मुद्दों के बजाय जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने पर है.
यह भी पढ़ेंः Maharashtra Assembly Election: इंदिरा गांधी के देशभक्त वीर सावरकर से चिढ़ती क्यों हैं कांग्रेस
पिछले चुनाव में बीजेपी ने यहां 48 सीटें जीती थी. 2019 में बीजेपी ने दमदार प्रदर्शन करते हुए लोकसभा की सभी 10 सीटें अपनी झोली में डाल ली. इस लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी की सुनामी का असर ये था कि 89 विधानसभा सीटों पर बीजेपी अन्य पार्टियों से आगे थी.
यह भी पढ़ेंः दुष्यंत चौटाला को मिली दूसरे देश से धमकी, जननायक जनता पार्टी के सुप्रीमों के फोन पर दी गई धमकी
इमरजेंसी के बाद कांग्रेस के प्रति लोगों का गुस्सा था और पूरे देश में जिस तरह परिणाम जनता पार्टी के पक्ष में आया वैसा ही नतीजा हरियाणा में भी देखने को मिला. चौधरी देवीलाल की अगुआई में जनता पार्टी ने 90 में से 75 सीटों पर कब्जा जमाया.
यह भी पढ़ेंः अकाल तख्त (Akal Takht) प्रमुख बोले- बैन हो आरएसएस, मोहन भागवत (RSS Chief Mohan Bhagwat) का बयान देशहित में नहीं
9 सीटों पर दूसरे और 4 सीटों पर उसके उम्मीदवार तीसरे स्थान पर रहे. जनता पार्टी को 46 फीसद से ज्यादा वोट मिले. कांग्रेस का प्रदर्शन निर्दल उम्मीदवारों से भी खराब रहा और उसे केवल 3 सीटें मिलीं. वहीं 7 सीटों पर निर्दल जीतकर दूसरे नंबर पर रहे.
1977 का चुनाव परिणाम
दल | प्रत्याशी | जीते | दूसरे स्थान पर | तीसरे स्थान पर | वोट % |
जनता पार्टी | 90 | 75 | 9 | 4 | 46.70% |
निर्दल | 439 | 7 | 35 | 54 | 28.60% |
विशाल हरियाणा | 31 | 5 | 6 | 3 | 6.00% |
कांग्रेस | 83 | 3 | 39 | 23 | 17.10% |
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
-
Arti Singh Wedding: आरती की शादी में पहुंचे गोविंदा, मामा के आने पर भावुक हुए कृष्णा अभिषेक, कही ये बातें
धर्म-कर्म
-
May 2024 Annaprashan Muhurat: अन्नप्राशन मई 2024 में कब-कब कर सकते हैं ? यहां जानें सही डेट और शुभ मुहूर्त
-
Saturday Jyotish Upay: शनिवार के दिन की गई यह एक गलती शनिदेव की कर सकती है नाराज, रखें ध्यान
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी
-
Ganga Saptami 2024 Date: कब मनाई जाएगी गंगा सप्तमी? जानें शुभ मूहूर्त, महत्व और मंत्र