logo-image

आज के दिन ही जापान में सेना ने तख्तापलट किया था, जानिए आज का दिन इतिहास के पन्नों में

जानिए किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 26 फरवरी को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ

Updated on: 26 Feb 2019, 08:05 AM

नई दिल्ली:

जानिए, इतिहास के पन्नों में आज क्या हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है. कौन थे वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश - दुनिया को बदलकर रख दिया. किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 26 फरवरी को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ. तो आइये आपको लेकर चलते हैं इस खूबसूरत इतिहास के सफर पर

26 फरवरी का महत्वपूर्ण इतिहास

  • 1832 आज ही के दिन पोलैंड के संविधान को हटाया गया.
  • 1857 पश्चिम बंगाल के बहरामपुर में अंग्रेजों के खिलाफ पहला सैन्य विद्रोह.
  • 1858 असम शाही परिवार को फिर से गद्दी दिलाने के प्रयासों के कारण पियाली बरूआ और दीवान मणिराम दत्ता को फांसी पर चढाया गया.
  • 1863 अमेरिका के सोलहवें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन ने अमेरिकी मुद्रा अधिनियम पर हस्ताक्षर किये.
  • 1936 जापान में सेना ने तख्तापलट किया.

यह भी पढ़ें- Pulwama attack : NIA को मिली बड़ी सफलता, हमले में इस्तेमाल गाड़ी के मालिक के घर पहुंची जांच टीम

  • 1972 वर्धा के निकट अरवी में स्थित विक्रम अर्थ सेटेलाइट स्टेशन भारत के चौथे राष्ट्रपति वीवी गिरि ने देश को समर्पित किया.
  • 1975 गुजरात के अहमदाबाद में देश का पहला पतंग संग्रहालय ‘शंकर केन्द्र’ स्थापित किया गया.
  • 1991 सद्दाम हुसैन ने कुवैत से अपने सैनिकों को इराक़ी रेडियो पर वापसी की घोषणा की.
  • 2006 परमाणु परिशोधन पर रूस और ईरान में समझौता.

26 फरवरी को जन्में प्रमुख व्यक्ति

  • 1802 फ्रेंच लेखक विक्टर ह्यूगो का जन्म.
  • 1887 एक भारतीय प्रशासनिक अधिकारी और राजनीतिज्ञ बेनेगल नरसिंह राव का जन्म.

यह भी पढ़ें- पुलवामा हमले के ठीक 10 दिन बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बस सेवा फिर शुरू

  • 1903 भारत के दसवें मुख्य न्यायाधीश कैलाश नाथ वांचू का जन्म.
  • 1908 बांग्ला साहित्यकार लीला मजूमदार का जन्म.
  • 1922 अमेरिकी अर्थशास्त्री विलियम बौमॉल का जन्म.

26 फरवरी को हुए निधन

  • 1712 बहादुर दिल्ली का सातवाँ मुग़ल बादशाह शाह प्रथम का निधन.
  • 1886 गुजराती भाषा के युग प्रवर्तक माने जाने वाले रचनाकार नर्मद का निधन.
  • 1887 भारत की प्रथम महिला डॉक्टर आनंदी गोपाल जोशी का निधन.
  • 1966 स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर का निधन.
  • 2001 क्रिकेट के महानतम खिलाड़ी सर डॉन ब्रैडमैन का निधन.