logo-image

Today History: आज के दिन को मानवाधिकार दिवस घोषित किया गया था, जानें आज का इतिहास

इतिहास (History) से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं.

Updated on: 10 Dec 2019, 07:35 AM

नई दिल्ली:

10 December History Update: इतिहास (History) से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 10 दिसंबर को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

और पढ़ें: क्या है सबरीमाला मंदिर का इतिहास, आखिर क्यों है औरतों का आना मना?

10 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं – Important events of 10th December

1799- मीट्रिक सिस्टम अपनाने वाला फ्रांस दुनिया का पहला देश बना.

1902- तस्मानिया में महिलाओं को वोट देने का अधिकार प्रदान किया गया.

1903- पियरे क्यूरी और मैरी क्यूरी को भौतिक विज्ञानके लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

1950- आज के दिन को मानव अधिकार दिवस घोषित किया. इसका मकसद दुनिया भर के लोगों का ध्यान मानवाधिकार की ओर खींचना, ताकि हर देश और समुदाय में सभी को एक नजर से देखा जाए.

1960- नोबेल पुरस्कार से सम्मानित प्रतिबंधित अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस के नेता अल्बर्ट लूथली ने दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद समाप्त करने की अपील की थी.

1992- गुजरात में देश की पहली होवरक्राफ्ट सेवा शुरू हुई.

1994- यासिर अराफात, वित्जाक राबिन एवं शिमोन पेरेज संयुक्त रूप से नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित.

ये भी पढ़ें: वास्तु शास्त्र: खुशहाल और समृद्ध जीवन के लिए घर में लगाएं ये पौधे, दूर हो जाएगी हर समस्या

1998- अमर्त्य सेन को स्टॉकहोम में अर्थशास्त्र के लिए 1998 का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया.

2000- नवाज़ शरीफ़ सहपरिवार पाकिस्तान से दस साल के लिए निर्वासित.

2001- भारतीय सिनेमा के दिग्‍गज कलाकारों में शुमार दादा मुनि ने दुनिया को अलविदा कहा था.

2002- अमेरिका की दूसरी सबसे बड़ी वायुसेवा कंपनी यूनाइटेड एयरलाइंस दिवालिया घोषित.

2004-  ढाका टेस्ट में कपिल देव को पीछे छोड़ते हुए अनिल कुम्बले टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले पहले भारतीय बने.

10 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति – Famous people Birthdays list of 10th December

  • प्रसिद्ध इतिहासकार यदुनाथ सरकार का जन्म 1870 में हुआ.
  • वकील, लेखक, राजनीतिज्ञ और दार्शनिक चक्रवर्ती राजगोपालाचारी का जन्म 1878 में हुआ.
  • भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार और शिक्षाविद मोहम्मद अली का जन्म 1878 में हुआ.
  • स्वतन्त्रता सेनानी प्रफुल्लचंद चाकी का जन्म 1888 में हुआ.
  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष एस. निजलिंगप्पा का जन्म 1902 में हुआ.
  • पद्म भूषण से सम्मानित भारतीय पुरातत्व वैज्ञानिक हंसमुख धीरजलाल सांकलिया का जन्म 1908 में हुआ.
  • भारतीय कवि और ब्लॉगर मानस मादरेचा का जन्म 1996 में हुआ.

और पढ़ें: घर में अखंड ज्योति जलाने से बरसती है मां भगवती की कृपा, लेकिन बरतें ये सावधानियां

10 दिसंबर को हुए निधन – Famous people died on 10th December

  • औरंगज़ेब के दरबार का एक प्रभावशाली सामंत यशवंतसिंह का निधन 1679 में हुआ.
  • नोबेल प्राइज के फाउंडर अल्‍फ्रेड बर्नहार्ड नोबेल का निधन 1896 में आज ही के दिन हुआ था.
  • मैसूर (कर्नाटक) के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, राजनीयक और विद्वान पणीक्कर, के. एम. का निधन 1963 में आज ही के दिन हुआ था.
  • स्वतंत्रता सेनानी और प्रसिद्ध नेता चौधरी दिगम्बर सिंह का निधन 1995 में आज ही के दिन हुआ था.
  • भारतीय अभिनेता अशोक कुमार का निधन 2001 में आज ही के दिन हुआ था.
  • मराठी के लेखक, कवि एवं आलोचक दिलीप चित्रे का निधन 2009 में आज ही के दिन हुआ था.