विदेशी संस्थानों में शोध पर 2 साल में एचआरडी खर्च करेगा 418 करोड़ रूपये
मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट किया, 'एसपीएआरसी भारतीय संस्थानों और दुनिया के बेहतरीन विश्व विद्यालयों के बीच संयुक्त अनुसंधान परियोजना है।
नई दिल्ली:
मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने शुक्रवार को अकादमिक व अनुसंधान सहयोग संवर्धन परियोजना (एसपीएआरसी) के तहत भारत और विदेशी संस्थानों के बीच सहयोग से अनुसंधान पर आगामी दो साल में 418 करोड़ रुपये खर्च करने की घोषणा की।
एक अक्टूबर से शुरू होने वाली इस परियोजना का समन्वय भारत प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर द्वारा किया जाएगा और इसमें दुनिया के 500 अव्वल दर्जे के संस्थानों को शामिल किया जाएगा।
मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट किया, 'एसपीएआरसी भारतीय संस्थानों और दुनिया के बेहतरीन विश्व विद्यालयों के बीच संयुक्त अनुसंधान परियोजना है। इससे विद्यार्थियों और संकायों और भारतीय संस्थानाओं को दुनियाभर में अपनी अनुभूति बढ़ाने में काफी मदद मिलेगी।'
ये भी पढ़ें: RRB ALP EXAM: परीक्षा में शामिल हुए इतने अभ्यर्थी कि बन गया रिकॉर्ड
उन्होंने कहा, 'एसपीएआरसी में प्रौद्योगिकी, विज्ञान और भारत के लिए प्रासंगिक समाजिक विज्ञान समेत प्रमुख क्षेत्रों की संयुक्त अनुसंधान परियोजनाओं पर विशेष ध्ययान दिया जाएगा। आईआईटी, खड़गपुर इस परियोजना के लिए संस्थानों के बीच समन्वय स्थापित करेगा और परियोजना एक अक्टूबर, 2018 से चालू होगी।'
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Namkaran Muhurat May 2024: मई 2024 में नामकरण संस्कार के लिए ये हैं शुभ मुहूर्त, ऐसे रखें बेबी का नाम
-
Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार चंचल मन वाले लोग होते हैं ऐसे, दोस्ती करें या नहीं?
-
Masik Janmashtami 2024: कल मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पर बन रहे हैं ये 3 शुभ योग, जल्द विवाह के लिए करें ये उपाय
-
May Promotion Horoscope: मई 2024 में इन 3 राशियों को मिलेगी नौकरी में जबरदस्त तरक्की, सिंह का भी शामिल!