logo-image

दिल्ली के कैंट इलाके में आर्मी ऑफिसर की पत्नी की हत्या, जांच शुरू

साउथ-वेस्ट दिल्ली के बराड़ स्क्वेयर में एक 30 साल की महिला का शव बरामद किया गया। महिला की पहचान भारतीय आर्मी मेजर की पत्नी की तौर पर हुई।

Updated on: 23 Jun 2018, 08:17 PM

ऩई दिल्ली:

साउथ-वेस्ट दिल्ली के बराड़ स्क्वेयर में एक 30 साल की महिला का शव बरामद किया गया। महिला की पहचान भारतीय आर्मी मेजर की पत्नी की तौर पर हुई।

जानकारी के मुताबिक महिला दिल्ली कैंटोमेंट इलाके के आर्मी बेस अस्पताल में फिजियोथेरेपी के लिए सुबह 10 बजे गई थी। जिसके आधे घंटे बाद उनकी लाश बरामद हुई। बताया जा रहा है कि हत्या चाकू मार कर की गई।

जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। 

डीसीपी वेस्ट विजय कुमार ने बताया, 'हमें एक्सीडेंट की कॉल की गई थी लेकिन बाद में उनके गर्दन पर चोट के निशान पाये गए। आरोपी को लेकर हमारे पास मजबूत सुराग है। उनके पति ने शव की पहचान की।'

पुलिस घटना के समय वहां मौजूद लोगों से पूछताछ करने के साथ ही इलाके में लगे सीसीटीवी की फुटेजों को खंगालने की कोशिश कर रही है।

इसे भी पढ़ें: बुखारी की हत्या के हवाले BJP MLA ने कश्मीरी पत्रकारों को दी चेतावनी