विराट कोहली की जगह रोहित शर्मा बने कप्तान, शिखर धवन को उप-कप्तानी की जिम्मेदारी
एशिया कप के लिए आज भारतीय टीम का ऐलान होगा। टीम इंडिया में कई युवाओं को मौका मिलने की उम्मीद है। माना जा रहा है एशिया कप में कई वरिष्ट खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है।
नई दिल्ली:
एशिया कप के लिए आज भारतीय टीम का ऐलान होगा। टीम इंडिया में कई युवाओं को मौका मिलने की उम्मीद है। माना जा रहा है एशिया कप में कई वरिष्ट खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है। एमएसके प्रसाद की अगुआई में एक सितंबर को जब टीम इंडिया का चयन किया जाएगा तो इंडिया ए और घरेलू सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के नाम पर चर्चा की जाएगी।
माना जा रहा है कि कप्तान कोहली को आराम दिया जा सकता है। उनकी जगह टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में होगी। अंबाती रायडू और केदार जाधव को टीम में जगह मिल सकती है।इंग्लैंड दौरे पर वनडे सीरीज के दौरान चोटिल होकर भारत लौटे भुवनेश्वर कुमार फिट हैं। उनको भी टीम में जगह मिल सकती है।
कर्नाटक के बल्लेबाज मयंक अग्रवाल की जगह भी टीम में पक्की है। उन्होंने रणजी के साथ भारत ए के लिए बल्लेबाजी करते हुए रनों का अंबार लगाया है। वहीं शुभमन गिल भी टीम में अपनी जगह के लिए दावेदारी पेश करेंगे। पृथ्वी शॉ को भी टीम में जगह दी जा सकती है।
बता दें कि भारत को इस साल 2 टेस्ट वेस्टइंडीज के खिलाफ और 4 ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना है और इसी को देखते हुए एशिया कप में कई बड़े खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी