'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की दया बेन के घर आई नन्हीं परी
सब टीवी के पापुलर कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की दया बेन यानि दिशा वकानी के फैंस के लिए खुशखबरी है।
मुंबई:
सब टीवी के पापुलर कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की दया बेन यानि दिशा वकानी के फैंस के लिए खुशखबरी है। दया बेन ने पोवई के एक अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है। दया के पति मुबंई के चार्टेड अकाउंटेंट मयूर पांड्या के साथ हुई है।
खबरों के मुताबिक दया की डिलीवरी 20 दिसंबर को होनी थी, लेकिन उनकी नन्हीं परी समय से पहले ही घर आ गई।
दिशा की गोद भराई रस्म उनके मुंबई पोवई स्थित घर पर दो दिन तक मनाई गई थी। जिसमें एक दिन सांझी सेरेमनी और दूसरे दिन श्रीमंत विधि सेरेमनी रही। 40 साल की दिशा गोदभराई की रस्म में अपने पारंपरिक पहनावे में काफी सुंदर नजर आ रही थीं। इस मौके पर उनके कुछ खास दोस्त, फैमिली मेंबर और 'तारक मेहता उल्टा चश्मा' की टीम मौजूद रही।
इसे भी पढ़ें: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की 'दया बेन' के घर आने वाला है नन्हा मेहमान, देखें फोटो
कुछ महीने पहले खबर थी कि प्रेग्नेंसी के कारण दया बेन ने शो छोड़ दिया है। कहा जा रहा था कि शो के मेकर्स उनका रिप्लेसमेंट ढूंढ रहे हैं। हालांकि प्रोड्यूसर असित मोदी इसे अफवाह बताते हुए साफ कहा था कि दिशा फिलहाल ब्रेक पर है। डिलीवरी के बाद वह वापस से शो का हिस्सा बनी रहेगी।
बता दें कि 'सब' पर प्रसारित होने वाला शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' काफी पॉपुलर है। लोग इसके कंटेंट को काफी पसंद करते हैं। इस सीरियल से वो साल 2008 में जुड़ी थी।
इसके अलावा दिशा खिचड़ी (2004) और इंस्टेंट खिचड़ी (2005 ) में भी नजर आ चुकी हैं। टीवी के साथ-साथ दिशा कमसिन : द अनटच्ड (1997), फूल और आग (1999), देवदास (2002), मंगल पांडे: द राइजिंग (2005), सी कंपनी (2008) और जोधा अकबर (2008) जैसी बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
इसे भी पढ़ें: 'पद्मावती' विवाद: संजय लीला भंसाली संसदीय समिति के सामने हुए पेश
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी