logo-image

पूरे परिवार के साथ इटली रवाना हुए 'दीपवीर', मुंबई एयरपोर्ट पर फैंस ने यूं किया विश, देखें VIDEO

बॉलीवुड स्टार्स रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण 14-15 नवंबर को हमेशा के लिए एक-दूजे के हो जाएंगे। वह इटली में शादी करेंगे और इसके लिए वह विदेश रवाना हो चुके हैं।

Updated on: 10 Nov 2018, 10:55 AM

मुंबई:

बॉलीवुड स्टार्स रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण 14-15 नवंबर को हमेशा के लिए एक-दूजे के हो जाएंगे। वह इटली में शादी करेंगे और इसके लिए वह विदेश रवाना हो चुके हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर उन्हें विश करने के लिए फैंस का हुजूम लग गया।

रणवीर और दीपिका डेस्टिनेशन वेडिंग कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने इटली के लेक कोमो को चुना है। दोनों ही बीती रात मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आएं। इस दौरान वह एक ही रंग के ड्रेस में नजर आएं। सफेद कलर की ड्रेस में दीपिका बेहद स्टनिंग लग रही थीं।

ये भी पढ़ें: रणवीर-दीपिका और प्रियंका-निक के बाद क्या रणबीर-आलिया, अर्जुन-मलाइका और सुष्मिता-रोहमन भी लेंगे सात फेरे?

शादी में शामिल होने के लिए रणवीर और दीपिका के घरवाले भी इटली के लिए रवाना हो चुके हैं।

बता दें कि रणवीर सिंह सिंधी समाज से ताल्लुक रखते हैं और दीपिका दक्षिण भारतीय हैं। दोनों ने 2 अलग रीति-रिवाज से शादी करने का फैसला किया है।