प्रियंका चोपड़ा के इस मशहूर अमेरिकन शो की गिरी TRP, नहीं आएगा अगला सीजन
खराब टीआरपी के कारण प्रियंका चोपड़ा स्टारर 'क्वांटिको' को एबीसी नेटवर्क ने बंद करने का फैसला किया है। क्वांटिको-3 इस सीजन का आखिरी शो होगा।
नई दिल्ली:
खराब टीआरपी के कारण प्रियंका चोपड़ा स्टारर 'क्वांटिको' को एबीसी नेटवर्क ने बंद करने का फैसला किया है। क्वांटिको-3 इस सीजन का आखिरी शो होगा।
जोशुआ सफ्रान 'क्वांटिको' के निर्माता हैं। प्रियंका एलेक्स पैरिश के किरदार में है जो कि FBI में है। 26 अप्रैल को सीजन 3 का प्रसारण शुरू हुआ था।
नील्सन लाइव प्लस सेम डेटा के मुताबिक 'क्वांटिको' के तीसरे सीजन की तीन कड़ियों की औसत रेटिंग 0.5 थी और दर्शकों की संख्या सिर्फ 23 लाख थी।
रेटिंग में गिरावट के चलते शो मेकर्स ने इसे बंद करने का फैसला किया है। पिछले दो सीजन से हिस्सा रहीं प्रियंका शो में अपने बेहतरीन परफॉर्मेंस की वजह से दो बार पीपल्स च्वाइस अवॉर्ड्स अपने नाम कर चुकी है।
और पढ़ें: अर्शी और सपना चौधरी के ठुमकों पर झूमा बनारस, डांस फ्लोर पर थिरकी राखी सावंत
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड फिल्म 'भारत' में काम करने के लिए तैयार हैं। वह 10 साल बाद सलमान खान और निर्देशक अली अब्बास जफर के साथ काम करने का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।
प्रियंका और सलमान 'मुझसे शादी करोगी' (2004), 'सलाम-ए-इश्क' (2007) और 'गॉड तुस्सी ग्रेट हो' (2008) में साथ नजर आ चुके हैं। भारत फिल्म 2019 में ईद के मौके पर रिलीज होगी।
और पढ़ें: Cannes Film Festival: दीपिका और कंगना के बाद चला ऐश्वर्या का जादू, खूबसूरत लिबास में बिखेरा जलवा
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी